Mr Faisu Wedding Card Viral: युविका चौधरी ने दिखा फैजू की शादी के कार्ड की झलक, Tanya के नाम देख फैंस हुए हैरान

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर फैसल शेख यानी Mr Faisu की शादी एक बार फिर चर्चा में है। एक वायरल शादी के कार्ड और अभिनेत्री युविका चौधरी के व्लॉग के बाद फैजू की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है। वायरल सजावटी बोर्ड पर MR. FAISU & TANYA लिखा दिखाई दे रहा है और कार्ड से जुड़ी तस्वीरों में 18 अक्टूबर 2026 को निकाह और 19 अक्टूबर को रिसेप्शन की तारीख सामने आने का दावा किया जा रहा है।
युविका चौधरी ने दिखाया फैजू की शादी का कार्ड
मिस्टर फैजू की शादी की चर्चा तब तेज हुई जब एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने हालिया व्लॉग में एक शादी का कार्ड दिखाया। वीडियो में फूलों से सजे एक बोर्ड पर MR. FAISU & TANYA लिखा नजर आया। युविका ने कार्ड देखकर हैरानी जताते हुए फैजू के शादी करने की बात कही। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया और फैजू के प्रशंसक शादी की खबरों को लेकर उत्साहित नजर आने लगे।
कार्ड में 18 अक्टूबर को निकाह, 19 को रिसेप्शन?
18 अक्टूबर 2026 को निकाह और 19 अक्टूबर 2026 को रिसेप्शन की तारीख दिखाई गई है। यही वजह है कि फैजू के प्रशंसक अब उनकी शादी की तारीख को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण पेंच भी है। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि सजावटी बोर्ड पर फैजू और तान्या का नाम दिखता है, जबकि कार्ड के दूसरे हिस्से में मोहम्मद मुदस्सिर और निखत फातिमा के नाम नजर आने की बात कही गई है।
कौन हैं तान्या? बढ़ा सबसे बड़ा सवाल
कार्ड पर TANYA नाम सामने आने के बाद फैजू के प्रशंसकों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तान्या कौन हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक तान्या की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फैजल शेख या उनके परिवार की ओर से न तो तान्या को उनकी होने वाली पत्नी बताया गया है और न ही शादी की कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। इसलिए वायरल कार्ड के आधार पर तान्या को फैजू की पत्नी कहना अभी जल्दबाजी होगी।
Isha Rikhi Eviction: बिग बॉस से निकलते ही इशा रिक्खी ने फैंस से मांगी माफी, शेयर किया इमोशनल नोट
क्या जन्नत जुबैर हैं फैजू की दुल्हन?
फैसल शेख और अभिनेत्री जन्नत जुबैर का नाम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की दोस्ती और साथ में काम करने के कारण उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार चर्चाएं हुईं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे को दोस्त बताया है। अब वायरल कार्ड में तान्या नाम सामने आने के बाद जन्नत जुबैर से जुड़ी पुरानी चर्चाएं भी फिर से सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं।
फैजू की शादी पर अब किस बात का इंतजार?
फैजू के प्रशंसक अब उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और आधिकारिक घोषणा पर नजर बनाए हुए हैं। वायरल कार्ड ने शादी की चर्चा जरूर तेज कर दी है, लेकिन शादी की पुष्टि, दुल्हन की पहचान और कार्ड की वास्तविकता पर अंतिम जानकारी फैसल शेख या उनके परिवार की आधिकारिक घोषणा से ही स्पष्ट होगी।



















