Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म; बोले- बेहद खास है ये एहसास

जुबिन नौटियाल पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बेटे को जन्म दिया। सिंगर ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल बेटे का नाम तय नहीं किया गया है।
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म; बोले- बेहद खास है ये एहसास
Jubin Nautiyal

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बेटे को जन्म दिया। सिंगर ने खुद इस गुड न्यूज की जानकारी दी है। जुबिन ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बेटे के जन्म के बाद जुबिन और उनका परिवार बेहद खुश है।

बोले- अब मैं पिता बन गया हूं

मीडिया से बातचीत में जुबिन नौटियाल ने पिता बनने की खुशी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म गणेश चतुर्थी के शुभ दिन हुआ। सिंगर ने कहा कि मां और बच्चा दोनों अस्पताल से घर लौट चुके हैं और स्वस्थ हैं। जुबिन फिलहाल अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं।

अभी तय नहीं किया बेटे का नाम

जुबिन के पिता बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके बेटे का नाम जानना चाहते हैं। हालांकि, सिंगर ने बताया कि उन्होंने अभी बेटे का नाम तय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरा परिवार बच्चे के साथ खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रहा है और नाम के बारे में अभी नहीं सोचा है।

अप्रैल में की थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन नौटियाल ने अप्रैल 2026 में अपनी बचपन की दोस्त से उत्तराखंड में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। सिंगर ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर नहीं की थीं।

Entertainment

'रातां लंबियां' जैसे गानों से बनाई पहचान

जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में शामिल हैं। उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है। इनमें 'रातां लंबियां', 'तुझे कितना चाहने लगे हम', 'काबिल हूं', 'लो सफर' और 'जिंदगी कुछ तो बता' जैसे गाने शामिल हैं। उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' के 'जिंदगी', 'जज़्बा' के 'बंदिया', 'बरखा' के 'तू इतनी खूबसूरत है' और 'किस किसको प्यार करूं' के 'समंदर' जैसे गाने भी गाए हैं।

दिसंबर में यूके टूर पर जाएंगे

वर्कफ्रंट की बात करें तो जुबिन नौटियाल दिसंबर में यूके टूर पर जाने वाले हैं। बेटे के जन्म के बाद काम के सिलसिले में उससे दूर जाना उनके लिए भावुक पल होगा। सिंगर ने कहा कि फिलहाल वह अपने नन्हे बेटे के साथ हर पल बिता रहे हैं और यह उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts