Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मुझसे पिटकर जाएगा!’ शहजाद के गोल्ड डिगर कमेंट पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी

‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस हो गई। शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कहा, जिससे वह नाराज और भावुक हो गईं। प्रियंका ने कहा कि वह पूरी रात सो नहीं पाईं। विवाद के दौरान शहजाद ने अपना माइक उतार दिया।
‘मुझसे पिटकर जाएगा!’ शहजाद के गोल्ड डिगर कमेंट पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी
‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस हो गई।

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ गया है। पहले शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच विवाद हुआ था, जो हाथापाई तक पहुंच गया। अब शहजाद और टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी आमने-सामने आ गए हैं। शहजाद के प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कहने पर मामला बढ़ गया और प्रियंका भावुक हो गईं।

‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शुरू हुई बहस

शो में झगड़े की शुरुआत प्रियंका के शहजाद को ‘मैनचाइल्ड’ कहने से हुई। इसके बाद शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका अब विक्टिम कार्ड खेलने का ड्रामा करेंगी। शहजाद की इस टिप्पणी से प्रियंका नाराज हो गईं। अगले दिन उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस बात से उन्हें बहुत बुरा लगा है।

प्रियंका बोलीं- पूरी रात सो नहीं पाई

प्रियंका ने कहा कि शहजाद के उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहने की वजह से वह पूरी रात सो नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को खुद संभाल रही हैं और इस तरह का आरोप उन्हें मंजूर नहीं है। प्रियंका ने गुस्से में यह भी कहा कि शहजाद को इसका जवाब मिलेगा। उनकी बातों के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़ें: जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म; बोले- बेहद खास है ये एहसास

शहजाद ने उतारा माइक

प्रियंका की बात सुनकर शहजाद भी भड़क गए। उन्होंने अपना माइक उतार दिया और कहा कि वह इस तरह की बातें बर्दाश्त नहीं करेंगे। दोनों के बीच हुई इस बहस के बाद अब शो में उनके रिश्ते और आगे होने वाले विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। इससे पहले शहजाद और सिवेट तोमर के बीच भी विवाद हुआ था। दोनों के बीच झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया था और शहजाद की शर्ट फट गई थी। इसके बाद सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया था।

कौन हैं प्रियंका चाहर चौधरी?

प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्हें सीरियल ‘उडारियां’ से पहचान मिली। इसके बाद वह ‘बिग बॉस’ में नजर आईं, जहां उनकी पर्सनैलिटी और अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। प्रियंका एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। अब वह ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपने खेल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts