Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paris Fashion Week: बरगंडी बाल, ब्लैक गाउन और क्रिस्टल केप... Aishwarya Rai का ये Look देख फैंस बोले- WOW!

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया। L’Oréal Paris के ‘Le Défilé 2026’ शो में ऐश्वर्या ब्लैक वेलवेट गाउन, चमकदार क्रिस्टल केप और क्राउन स्टाइल हेडपीस में रैंप पर उतरीं।
Paris Fashion Week: बरगंडी बाल, ब्लैक गाउन और क्रिस्टल केप... Aishwarya Rai का ये Look देख फैंस बोले- WOW!
paris fashion week 2026

पेरिस फैशन वीक का एक और शानदार सीजन सितारों और ग्लैमर के साथ खत्म हुआ। दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड्स ने अपने ऑटम-विंटर कलेक्शन पेश किए, तो हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे भी इस फैशन फेस्टिवल का हिस्सा बने। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai बच्चन ने भी अपने खास अंदाज से पेरिस में सुर्खियां बटोरीं। Aishwarya Rai ने #L'Oréal Paris के ‘Le Défilé 2026’ शो में रैंप वॉक किया। पेरिस के Place Joffre में आयोजित इस कार्यक्रम की खूबसूरती उस वक्त और बढ़ गई, जब पीछे एफिल टॉवर और École Militaire का शानदार नजारा दिखाई दे रहा था। जैसे ही ऐश्वर्या रैंप पर पहुंचीं, कैमरों का फोकस उन पर टिक गया।

ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए डिजाइनर यारा शूमेकर के फॉल/विंटर 2026-27 कलेक्शन का आउटफिट चुना। उनका पूरा लुक ब्लैक वेलवेट पर बेस्ड था। फिटेड वेलवेट ड्रेस पर खास टेक्सचर और 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने आउटफिट को अलग लुक दिया। इस ड्रेस के ऊपर क्रिस्टल से सजा हुआ केप भी था। रैंप पर चलते हुए केप की चमक ने पूरे लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया। ऐश्वर्या ने इसके साथ क्राउन स्टाइल का हेडपीस पहना था, जिसने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। लेकिन इस पूरे लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके बरगंडी कलर के बालों की रही। नए हेयर कलर ने उनके ब्लैक आउटफिट के साथ एक अलग कॉन्ट्रास्ट बनाया और सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा।

79वें Cannes Film Festival का आगाज आज! ऐश्वर्या-आलिया समेत ये सितारे रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे जलवा, जानिए पूरी डिटेल

/img/99/1790668515013

paris fashion week aishwarya rai 2026 look

/img/99/1790668577277

backstage moments

 

कैमरे के सामने छाईं ऐश्वर्या

Aishwarya Rai लंबे समय से #L'Oréal Paris से जुड़ी हुई हैं। इस बार भी ब्रांड के शो में उनकी मौजूदगी खास रही। रैंप पर उनका अंदाज हमेशा की तरह कॉन्फिडेंट नजर आया। उनके इस लुक को मोहित राय, तरंग अग्रवाल और चिंतन शाह ने स्टाइल किया था। स्टाइलिंग में आउटफिट की डिजाइन और उसकी डिटेलिंग को सबसे ज्यादा उभारने की कोशिश की गई। शो के दौरान ऐश्वर्या के अलावा कई इंटरनेशनल मॉडल्स और सितारे भी नजर आए। पेरिस फैशन वीक में सिमोन एशली ने भी रैंप पर वॉक किया। बैकस्टेज से ऐश्वर्या और सिमोन की तस्वीरें भी सामने आईं।

कई बड़े सितारे रहे मौजूद

पेरिस फैशन वीक के दौरान दुनियाभर से कई बड़े नाम फ्रांस की राजधानी पहुंचे। मार्गोट रॉबी अपने नए हेयरकट के साथ चर्चा में रहीं, जबकि जेंडाया ने अपनी शादी की अंगूठी वाली उंगली में रिंग पहनी नजर आईं। इसके अलावा फैशन वीक में कई बड़े फैशन हाउस ने अपने नए कलेक्शन पेश किए। Chanel, McQueen, Chloé, Givenchy, Christian Dior, Balenciaga, Saint Laurent, Balmain, Jean Paul Gaultier और Stella McCartney जैसे नाम इस सीजन का हिस्सा रहे।

/img/99/1790668551580

कान्स में भी ऐश्वर्या ने बटोरी थीं सुर्खियां

Aishwarya Rai का फैशन कनेक्शन सिर्फ पेरिस तक सीमित नहीं है। इस साल वह Cannes Film Festival में भी अपने अलग-अलग लुक्स को लेकर चर्चा में रही थीं। कान्स में उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का ड्रामैटिक गाउन पहना था, जिस पर सीक्वेंस का काम किया गया था। इसके अलावा रेड कार्पेट पर उनका व्हाइट पैंटसूट लुक भी देखने को मिला। इस आउटफिट में स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर और फिटेड ट्राउजर शामिल था। फ्रेंच रिवेरा पर ऐश्वर्या ने बेबी पिंक गाउन में भी सॉफ्ट और ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। इस लुक में हार्ट शेप की फिटेड सिल्क डिजाइन के साथ फ्लोइंग शिफॉन केप और फूलों जैसी डिटेलिंग देखने को मिली।

Cannes 2026: नीली परी बनकर 'ऐश्वर्या राय' ने की वापसी, 1500 घंटे में बनी ड्रेस ने रेड कार्पेट पर ढाया कहर

पेरिस फैशन वीक में दिखा अलग तरह का फैशन

इस बार पेरिस फैशन वीक में सिर्फ ग्लैमरस आउटफिट ही नहीं, बल्कि कुछ बेहद अलग और थिएट्रिकल डिजाइन भी देखने को मिले। Steven Raj Bhaskaran और Hannah Rose द्वारा को-डिजाइन किए गए कलेक्शन में उनके अनुभवों और अलग-अलग संस्कृतियों से प्रेरित डिजाइन नजर आए। इस कलेक्शन को प्रवासियों, समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों और फैशन इंडस्ट्री में कम प्रतिनिधित्व पाने वाले समुदायों को समर्पित बताया गया। रनवे पर ट्यूल ब्लेजर, बड़े आकार की स्कर्ट, साड़ी से प्रेरित गाउन और लाल, सफेद व नीले रंग के ड्रेप्ड आउटफिट्स ने लोगों का ध्यान खींचा। मॉडल्स के मेकअप और चेहरे की सजावट भी काफी अलग थी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts