PlayBreaking News

इंदौर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा..तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा

Follow on Google News
इंदौर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा..तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर।
    एमआर-10 ब्रिज पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका और घायल युवक बाइक समेत ट्रक में फंसा रहा। ट्रक चालक करीब 500 मीटर तक युवक को घसीटता हुआ ले गया। सड़क पर मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद कहीं जाकर ट्रक रुका। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर में कई स्थानों पर फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची हीरानगर पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

    हीरानगर पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान हर्ष पुत्र राजू गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी रामनगर के रूप में हुई है। वह सियागंज क्षेत्र में अकाउंटेंट की नौकरी करता है और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एमआर-10 ब्रिज पर ट्रक क्रमांक एमपी-09-जीजी-7049 ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और घायल युवक को घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई।

    पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts