PlayBreaking News

MPPSC Exam Dates :मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 पर संशय बरकरार

MPPSC ने शुक्रवार को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में कई परीक्षाओं की जानाकरी दी गई है लेकिन 2025 की मुख्य परीक्षा को लेकर कोई अपडेट नहीं है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025, जो पहले 9 जून 2025 से प्रस्तावित थी, अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही आयोजित की जाएगी।
Follow on Google News
मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 पर संशय बरकरार

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार को वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई है, लेकिन राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अभी भी जारी है। आयोग के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025, जो पहले 9 जून 2025 से प्रस्तावित थी, अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

2026 की मुख्य परीक्ष्ज्ञा 7 दिसंबर से

वहीं राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके अलावा राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की परीक्षा 27 सितंबर से शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI ने प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को दबोचा

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित 

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं को भी संशोधित कैलेंडर में शामिल किया गया है। संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूविज्ञान और योगिक साइंस की परीक्षाएं 12 जुलाई 2026 को होंगी। राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं 2 अगस्त को आयोजित होंगी। वहीं भौतिकी, रसायन, इतिहास, बॉटनी और गणित विषय की परीक्षाएं 30 अगस्त 2026 को होंगी।

अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी तारीख तय

आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक शल्य चिकित्सक परीक्षा 2025 की तारीख 2 अगस्त घोषित की है। सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026 और विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा 2026 का आयोजन 20 सितंबर को होगा। वहीं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026, 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अगले साल से ऑनलाइन होगा NEET एग्जाम... पसंदीदा शहर भी चुन सकेंगे कैंडिडेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धर्मेंद्र प्रधान

ये परीक्षाएं  स्थगित...

इधर आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर और यूनानी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षाएं कोर्ट के आदेश के चलते फिलहाल स्थगित रहेंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम अस्थायी है और प्रशासनिक या न्यायिक परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है। साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts