अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET एग्जाम...पसंदीदा शहर भी चुन सकेंगे कैंडिडेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि छात्रों का हित सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस बार पेपर लीक माफिया को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।शिक्षा मंत्री ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
NTA ने घोषणा की है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्रों को करीब 5 हफ्तों का अतिरिक्त समय मिला है, जिससे वे फिर से तैयारी कर सकेंगे। NTA ने साफ किया है कि री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।
छात्रों के लिए अहम बातें
- 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी होंगे
- री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं लगेगी
- परीक्षा 21 जून को होगी
- केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करने की सलाह
सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।उन्होंने कहा कि NTA को शिकायत मिली तो एजेंसी ने मामला छिपाने की बजाय तुरंत कार्रवाई की। अब अगले साल से NTA को और मजबूत किया जाएगा और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव किए जाएंगे।
ऑनलाइन परीक्षा पर क्यों जोर?
सरकार का मानना है कि ऑनलाइन परीक्षा से पेपर प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट और वितरण से जुड़ी गड़बड़ियों को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
- सरकार की तैयारी
- परीक्षा केंद्रों की डिजिटल निगरानी
- पेपर मूवमेंट पर रियल-टाइम ट्रैकिंग
- राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने की योजना
- बारिश के मौसम को देखते हुए यात्रा व्यवस्था पर फोकस
22 लाख छात्रों में बढ़ी चिंता
3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के करीब 22 लाख छात्र और उनके परिवार चिंता में हैं। परीक्षा रद्द होने के बाद लगातार सवाल उठ रहे थे कि दोबारा परीक्षा कब होगी और सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। इसी को लेकर गुरुवार रात शिक्षा मंत्री के आवास पर हाईलेवल बैठक भी हुई थी, जिसमें दोबारा परीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।











