Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Board Result 2024 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

Follow on Google News
MP Board Result 2024 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी करेगा। विद्यार्थी एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in के अलावा MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं। मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 9,92,101 छात्र, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 7,48,238 लाख छात्र शामिल हुए थे।

2023 में क्या था 12वीं का रिजल्ट

12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थीं। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7,501 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। साल 2023 में 12वीं में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.26 प्रतिशत था। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट रिजल्ट प्रतिशत 16.15 रहा था।

2023 में क्या था 10वीं का रिजल्ट

इस बार 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी। परीक्षा के लिए ​प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।  साल 2023 में दसवीं में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 63.29 प्रतिशत था। प्राइवेट स्टूडेंट रिजल्ट प्रतिशत 17.11 प्रतिशत रहा था।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को इन वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा:-

ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद से ही छात्र उपर दी गईं वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट की अलग-अलग लिंक मिलेगी। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • MPBSE MOBILE APP पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल में PM मोदी का रोड शो आज : भूलकर भी ना रखें इन चीजों को अपने साथ, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts