Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर लौटी ठंड, तापमान में आई गिरावट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर लौटी ठंड, तापमान में आई गिरावट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद पिछले कुछ दिनों से जहां ठंड का दौर वापस लौट गया था, तो वहीं अब तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई है। कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना ​है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव आया है। हालांकि विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

मौसम ने अचानक बदली करवट

मध्यप्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब मौसम ने अचानक करवट बदली है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कई जिलों में ठंड का एहसास हुआ है। भोपाल में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर, इंदौर सहित अन्य जिलों में भी तापमान में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बदलाव कुछ समय तक ही रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।

कई जिलों के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। भोपाल समेत अन्य शहरों में ठंड बढ़ने की संभावना है। शनिवार के मौसम बात करें भोपाल में पारा  6.8 डिग्री लुढ़क गया। यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  इसी तरह जबलपुर में 5.9 डिग्री, गुना में 3.4, रायसेन में 4.2, इंदौर में 3.6 और उज्जैन में 4.5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

फिर शुरू हुआ ठंड का दौर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जनवरी का आखरी सप्ताह ठंड के चरम पर होता है और इस बार भी ऐसा ही होने के संकेत हैं। मौसम में हो रहे बदलाव से यही संकेत मिल रहे हैं कि ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। ये भी पढ़ें- http://76वां गणतंत्र दिवस : भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने फहाराया तिरंगा, इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया झंडावंदन
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts