PlayBreaking News

MP Weather Update :दो सिस्टम एक्टिव… 13 जिलों में बारिश अलर्ट, फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी-बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में अलर्ट जारी हुआ है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। जानिए किन जिलों में बारिश और कहां पड़ेगी भीषण गर्मी, पूरी मौसम रिपोर्ट पढ़ें।
Follow on Google News
दो सिस्टम एक्टिव… 13 जिलों में बारिश अलर्ट, फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार मई की शुरुआत से ही मौसम ने अलग रंग दिखाया है। जहां आमतौर पर तेज गर्मी का असर रहता है, वहीं इस बार आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बीचोंबीच से दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं और ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसी वजह से कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शनिवार को मौसम विभाग ने 13 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम

शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं हल्की बारिश हुई। सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, दमोह, बालाघाट, भोपाल, देवास, खरगोन, राजगढ़, विदिशा, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, नरसिंहपुर, मंडला, पांढुर्णा, डिंडौरी और अनूपपुर में अलग-अलग जगहों पर मौसम का असर देखने को मिला।

MP weather update

कई शहरों में गर्मी का असर

बारिश के बीच कई जिलों में गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को रतलाम में सबसे ज्यादा 43.5°C तापमान दर्ज किया गया। शाजापुर में 42.6°C रहा। बड़े शहरों में उज्जैन 42.4°C, भोपाल और इंदौर 41.2°C, जबलपुर 38.8°C और ग्वालियर 37.5°C दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम

न्यूनतम

भोपाल

41.2

25.4

इंदौर

41.2

25.1

उज्जैन

42.4

24.0

ग्वालियर

37.5

23.1

रतलाम

43.5

26.2

धार

41.7

26.8

खंडवा

41.1

23.4

खरगोन

41.2

23.6

बैतूल

39.0

25.2

नर्मदापुरम

39.4

26.2

अन्य शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम

न्यूनतम

छिंदवाड़ा

37.7

22.3

जबलपुर

38.8

24.8

मंडला

39.5

20.0

नरसिंहपुर

41.2

24.4

रीवा

36.6

22.2

सागर

38.8

23.0

सतना

38.0

25.0

सिवनी

37.6

20.0

सीधी

36.0

24.0

उमरिया

38.7

22.4

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को जहां कुछ जिलों में आंधी-बारिश रहेगी, वहीं कई शहरों में तापमान 41 से 43°C के बीच रहेगा। 10 मई से गर्मी और तेज हो जाएगी और अधिकतर जिलों में तापमान 40 से 43°C या उससे अधिक पहुंच सकता है।

Breaking News

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

मौसम विभाग का अनुमान है कि, रविवार से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी आने वाले दिनों में फिर से झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts