PlayBreaking News

MP Weather Update :मई में मौसम का U-Turn... 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं 44°C की तपिश

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 34 जिलों में आंधी-बारिश और 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह तापमान 40°C के पार है, वहीं तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी है। जानें अगले 4 दिन का मौसम अपडेट और किन जिलों में ज्यादा खतरा है।
Follow on Google News
मई में मौसम का U-Turn... 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं 44°C की तपिश

भोपाल। मई की तपती गर्मी के बीच मध्य प्रदेश का मौसम इस बार अलग रंग दिखा रहा है। जहां आमतौर पर इस समय लू चलती है, वहीं अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अगले चार दिन भी राहत और खतरे दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

34 जिलों में आंधी-बारिश, 6 जिलों में गिरेंगे ओले 

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 34 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सागर, पन्ना, दमोह समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है, जिससे नुकसान का खतरा भी बना हुआ है।

क्यों बदल रहा है मौसम? जानें वजह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा हीट डोम और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण गर्म हवा फंस रही है, जिससे तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। यानी एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ अचानक आंधी-बारिश दोनों स्थितियां एक साथ बन रही हैं।

तापमान 40°C पार, कई जिलों में भीषण गर्मी

बारिश के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।

मुख्य शहरों का तापमान 

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

रायसेन

44.0°C

26.0°C

खरगोन

42.8°C

23.6°C

खंडवा

42.5°C

23.0°C

रतलाम

41.2°C

25.0°C

भोपाल

40.4°C

25.6°C

इंदौर

39.7°C

25.5°C

ग्वालियर

39.6°C

24.0°C

भोपाल में दिन का तापमान 40.4°C रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश?

प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे में बारिश और आंधी दर्ज की गई। भोपाल, बैतूल, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, दतिया, शिवपुरी, गुना, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सीधी, उमरिया, मंडला, बालाघाट और जबलपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। गुना, रायसेन और बालाघाट में ओले गिरे, जबकि शिवपुरी, विदिशा, दतिया और श्योपुर में धूलभरी आंधी चली।

MP weather update

अगले 4 दिन का मौसम पूर्वानुमान (4-7 मई)

4 मई

ओले गिरने की संभावना: भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा
तेज गर्मी (37-42°C): इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, खंडवा
बारिश-आंधी: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना समेत कई जिले

5 मई

तेज गर्मी (40-43°C): इंदौर, धार, बड़वानी, खंडवा, झाबुआ
गरज-चमक के साथ बारिश: भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़

6 मई

तेज गर्मी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम
बारिश और आंधी: ग्वालियर, भिंड, दतिया, जबलपुर, सागर, पन्ना

7 मई

तेज गर्मी (40-42°C): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर
गरज-चमक और बारिश: ग्वालियर, रीवा, सतना, छतरपुर, मंडला, बालाघाट

Breaking News

तेज आंधी का भी दिखा असर 

हाल ही में तेज आंधी के कारण जबलपुर के बरगी डैम में एक क्रूज हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बैतूल में आंधी की रफ्तार 85 किमी प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई, जो इस मौसम की गंभीरता को दिखाती है।

मई में बदला मौसम का ट्रेंड

आमतौर पर मई महीने में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहता है, लेकिन इस बार शुरुआत ही आंधी और बारिश के साथ हुई है। यह बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आया है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts