PlayBreaking News

MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम, कई जिलों में हुई बारिश

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम, कई जिलों में हुई बारिश
भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड सितम जारी है। सर्द हवाओं ने दिन में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी देखते हुए 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि, प्रदेश के तीन बडे़ शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में शनिवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रही। जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 7.4 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 20 दिसंबर की रात यह 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इंदौर में भी पहली बार इस सीजन में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

कई जिलों में हुई बारिश

शनिवार को ग्वालियर में दिन का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबलपुर में पारा 14.3 और खजुराहो में 14.2 डिग्री रहा। जबलपुर में एक ही दिन में तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। भोपाल, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान आधा प्रदेश शीतलहर की चपेट में रहा। बर्फीली हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई। खुजराहो, नौगांव, सतना, जबलपुर, दमोह, उमरिया, ग्वालियर, सागर, रीवा और सीधी में तो कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। नर्मदापुरम, इटारसी, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर और सतना में हल्की बारिश हुई।

5 दिनों तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। MP के दतिया में तापमान 3º सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों रीवा, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर के तापमान में गिरावट देखने को मिली। भोपाल, अंबाला, बरेली और झांसी में आज सुबह 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। प्रदेश में कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। देखें वीडियो ये भी पढ़ें-SSR Birth Anniversary : 50 सपनों की थी सुशांत सिंह की विशलिस्ट, एक्टर के जन्मदिन पर Rhea Chakraborty ने लुटाया प्यार… तो बहन ने शेयर की अनदेखी फोटो
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts