एंटरटेनमेंट डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 34 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मगर, उनकी मौत आज भी अनसुलझी पहेली जैसी है। किसी ने कहा कि उनकी हत्या हुई है, तो किसी ने इसे सुसाइड बताया। लेकिन सच्चाई किसी को नहीं पता। मौत से पहले सुशांत ने अपने 50 सपनों का जिक्र सोशल मीडिया पर किया था। आज उनके जन्मदिन पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की याद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और उन पर प्यार लुटाया है।
50 सपनों में से 11 किए थे पूरे
सुशांत की मौत से 8 महीने पहले सुशांत ने अपने 50 सपनों का जिक्र सोशल मीडिया पर किया था। इनमें से उनके सिर्फ 11 सपने पूरे हो पाए और 39 अधूरे रह गए थे। आइए जानते हैं उनकी सपनों की लिस्ट के बारे में-
- प्लेन को उड़ाना सीखना
- आयरनमैन ट्रायथलोन (स्विमिंग, साइकिलिंग और रनिंग) की ट्रेनिंग लेना
- बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना
- मोर्स कोड (टेलीकम्युनिकेशन की भाषा) सीखना
- स्पेस के बारे में सीखने में बच्चों की मदद करना
- चार तालियों वाला पुशअप करना
- एक हजार पेड़ लगाना
- दिल्ली कॉलेज के होस्टल में एक शाम गुजारना
- कैलाश पर्वत पर ध्यान लगाना
- एक किताब लिखना
- छह महीने में सिक्स पैक एब्स बनाना
- जंगल में एक सप्ताह बिताना
- वैदिक ज्योतिष को समझना
- कम से कम 10 डांस फॉर्म सीखना
- खेती करना सीखना
- 50 पसंदीदा गानों को गिटार पर सीखना
- एक लैम्बोर्गिनी का मालिक बनना
- स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना
- वियना के सेंट स्टीफेंस कैथेड्रल में जाना
- कैपोइरा सीखना (अफ्रो-ब्राजीलियन मार्शल आर्ट)
- ट्रेन के जरिए यूरोप की यात्रा करना, जैसी कुछ चीजें शामिल हैं।
सुशांत के लिए रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है। एक्स बॉयफ्रेंड को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत की एक हंसते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया है।
सुशांत के लिए बहन कीर्ति का खास पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला और अभिनेता के सभी खुशी के पलों का एक कोलाज बनाया। अपने भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे सोना सा भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी… अनंत से शक्ति अनंत तक।’
सुशांत को याद कर भावुक हुईं कीर्ति
श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे लिखा, ‘आशा है कि आप लाखों दिलों में आज भी रहते होंगे और उन्हें अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए प्रेरित करते होंगे। आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है जिन्हें आपने बेहतर और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है। 3…2…1 हमारे सितारे को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाते रहें।’
कब हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का निधन ?
14 जून 2020 को सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत का सुसाइड काफी सुर्खियों में रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या है तो कुछ लोगों ने इसे हत्या बताया था। अभी भी सुशांत के सुसाइड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत सिंह केस में रिया को करीब एक महीने तक जेल भी जाना पड़ा था।
One Comment