PlayBreaking News

MP Weather Update :नौतपा शुरू… पहले दिन ही 46°C तक पहुंचेगा पारा, 44 जिलों में लू का अलर्ट; खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कई शहरों में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
Follow on Google News
नौतपा शुरू… पहले दिन ही 46°C तक पहुंचेगा पारा, 44 जिलों में लू का अलर्ट; खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा 2 जून तक चलेंगे और मौसम विभाग ने पहले चार दिन प्रदेश में तेज लू और अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

सोमवार को प्रदेश के 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई बड़े शहरों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

नौतपा की शुरुआत में ही तपने लगा प्रदेश

नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। रविवार को खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दतिया में 45 डिग्री, टीकमगढ़ में 44.8 डिग्री, ग्वालियर में 44.1 डिग्री और भोपाल में 42.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 40.9 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

25 मई को इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

रेड अलर्ट वाले जिले
निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
भिंड, दतिया, आगर-मालवा, राजगढ़, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

MP weather update

येलो अलर्ट वाले जिले
भोपाल, ग्वालियर, डिंडौरी, अनूपपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तेज गर्मी वाले जिले
इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बड़वानी, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में तेज गर्मी का असर रहेगा।

अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई तक गर्मी का असर अपने चरम पर रहेगा। अगले चार दिन यानी 28 मई तक प्रदेशभर में लू और तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

26 मई का मौसम अपडेट
26 मई को भी निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट रहेगा। जबलपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, रायसेन, खरगोन और खंडवा सहित कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

27 और 28 मई को भी जारी रहेगा लू का असर
27 और 28 मई को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहेगा। जबलपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन और खंडवा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

खजुराहो

45.8°C

नौगांव

45.8°C

दतिया

45.0°C

टीकमगढ़

44.8°C

ग्वालियर

44.1°C

भोपाल

42.7°C

इंदौर

40.9°C

उज्जैन

41.5°C

जबलपुर

43.3°C

मौसम विभाग के अलर्ट का मतलब क्या है?

येलो अलर्ट
येलो अलर्ट का मतलब सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम खतरनाक हो सकता है, इसलिए लोगों को अपडेट लेते रहना चाहिए।

ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सावधानी बरतें।

रेड अलर्ट
रेड अलर्ट सबसे गंभीर स्थिति होती है। इसमें जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Breaking News

लू से बचने के लिए क्या करें?

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

  • दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • धूप में निकलते समय सिर ढकें।
  • बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी रखें।
  • दोपहर में बाहर निकलने से बचें।

नौतपा क्या होता है?

नौतपा गर्मी का वह दौर होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान लगभग 9 दिन तक तेज गर्मी और लू चलती है। माना जाता है कि नौतपा जितना तेज होता है, मानसून उतना ही बेहतर रहने की संभावना रहती है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts