PlayBreaking News

MP Weather Update :4 दिन और सताएगी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम; कई जिलों में हीटवेव, आंधी-बारिश का डबल अलर्ट

मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव, तेज गर्मी और आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून 4 दिन देरी से 25 जून के बाद दस्तक दे सकता है। जानिए किन जिलों में बारिश, कहां लू का अलर्ट है, तापमान का हाल और किसानों पर इसका असर।
Follow on Google News
4 दिन और सताएगी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम; कई जिलों में हीटवेव, आंधी-बारिश का डबल अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक तरफ प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं तो दूसरी ओर कई जिलों में गर्मी और हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 26 जून तक कहीं तेज आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। अच्छी खबर यह है कि मानसून अब मध्य प्रदेश के करीब पहुंच चुका है और 25 जून के बाद प्रदेश में इसकी एंट्री होने की संभावना है।

सोमवार को भोपाल, धार, रायसेन और उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून अब सिर्फ कुछ कदम दूर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 जून तक मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रही। अब 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून की दस्तक का अनुमान लगाया गया है।

26 जून तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में तीन तरह का मौसम देखने को मिलेगा-

  • कुछ जिलों में हीटवेव (लू)
  • कई जिलों में आंधी और बारिश
  • बाकी हिस्सों में तेज गर्मी

MP weather update

22 जून: कहां क्या रहेगा असर?

22 जून को नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में हीटवेव का असर रहने की संभावना है। वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मैहर, अनूपपुर, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा और अशोकनगर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, देवास, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिलों में तेज गर्मी बनी रहेगी।

23 से 25 जून तक मौसम का ट्रेंड

तारीख

हीटवेव वाले जिले

आंधी-बारिश वाले जिले

23 जून

जबलपुर, दमोह, मंडला, उमरिया, नरसिंहपुर

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर समेत कई जिले

24 जून

रीवा, सीधी, उमरिया

इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर सहित कई जिले

25 जून

रीवा, सीधी

अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी

इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने धार, मांडू, देवास, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और जबलपुर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, पचमढ़ी, हरदा, बैतूल, दमोह, सागर, चित्रकूट, मैहर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, कटनी, बांधवगढ़, शहडोल और अमरकंटक समेत कई इलाकों में भी गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के महाराजगंज गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी दो चचेरी बहनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में 12 वर्षीय आरती अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।

Featured News

रविवार को कहां कितनी बारिश हुई?

  • रायसेन - 61 मिमी (करीब ढाई इंच)
  • भोपाल - तेज बारिश
  • सतना - लगभग तीन-चौथाई इंच
  • जबलपुर, खजुराहो, नौगांव और सिवनी में भी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

दतिया

40.6

खजुराहो

40.4

सीधी

40.0

नौगांव

39.8

मलांजखंड

39.8

ग्वालियर

39.7

खंडवा

39.5

मंडला

39.5

खरगोन

39.4

नरसिंहपुर

39.2

भोपाल

35.3

इंदौर

37.1

उज्जैन

36.0

जबलपुर

38.0

सबसे गर्म शहर

शहर

तापमान

दतिया

40.6°C

खजुराहो

40.4°C

सीधी

40.0°C

सबसे ठंडा शहर

शहर

तापमान

पचमढ़ी

32.2°C

कहां सामान्य से ज्यादा गर्मी रही?

कुछ जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया-

शहर

सामान्य से अधिक

मलांजखंड

+8.2°C

छिंदवाड़ा

+7.1°C

बैतूल

+5.6°C

मंडला

+5.2°C

खंडवा

+4.6°C

बारिश में बड़ी कमी, किसानों की चिंता बढ़ी

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी का असर खेती पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के 24 जिलों में 69 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 29 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। 55 में से 45 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अलीराजपुर में अब तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई, जबकि भोपाल में सबसे अधिक करीब साढ़े चार इंच वर्षा दर्ज की गई है।

किसानों की बढ़ी मुश्किल

मानसून लेट होने से किसान खरीफ फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। इन फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है-

  • सोयाबीन
  • उड़द
  • मूंग
  • तुअर

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षित बुवाई के लिए कम से कम 4 इंच बारिश जरूरी है ताकि मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहे।

Breaking News

पहले बोए गए बीज भी खराब होने का खतरा

मानसून समय पर आने की उम्मीद में कई किसानों ने पहले ही सोयाबीन की बुवाई कर दी थी। लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से बीज खराब होने की आशंका बढ़ गई है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है।

किन जिलों में सामान्य से कम बारिश?

अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा समेत अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

भोपाल, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, सीहोर, शाजापुर और श्योपुर में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts