Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से सिस्टम सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में एक बार फिर जोरदार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों आज भारी बारिश की संभावना जताई है।

अगले चार दिन में पूरा हो जाएगा सालाना कोटा

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी चार दिनो के दौरान प्रदेश के अधिकांश अंचलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। विभाग के आकलन के अनुसार कम दवाब का एक क्षेत्र प्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक जमकर बरसेगा। इसके कारण 17 तारीख तक प्रदेश के अधिंकांश जिलो मे बारिश के आसार है। फिलहाल प्रदेश में औसत से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। विभाग का आकलन है कि अगले चार दिनो में ये कोटा पूरा हो जाएगा।

इन जिलों में होगी बारिश

मंगलवार से ही राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बादलों के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, शहडोल, रीवा, संभाग के जिलों में माध्यम से तेज गति की बारिश संभावना जताई गई है।

इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश

अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल एवं बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना

बैतूल, पन्ना, दमोह, सागर, कटनी, अनूपपुर, जबलपुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, गुना, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, अशोक नगर में तेज बारिश की संभावना है।

हल्की बारिश गरज चमक की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, शिवपुरी, सीधी, उमरिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, भोपाल, बड़वानी, दतिया, भिंड, मुरैना में आज हल्की बारिश की चेतावनी है।  

नया सिस्टम होगा एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में 21 सितंबर तक तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बना है, जिसे पश्चिम में मध्य प्रदेश में माध्यम से तेज वर्षा होने का अनुमान है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। यह चक्र पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले सकता है। इसके साथ 19 से 20 सितंबर को फिर से एक सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के अगले कुछ दिनों तक मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी जाएगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts