PlayBreaking News

MP Weather Update :नौतपा में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का भी असर, खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म; कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी के साथ आंधी-बारिश का दौर जारी है। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। कई जिलों में लू, रेड अलर्ट और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Follow on Google News
नौतपा में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का भी असर, खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म; कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान मौसम ने अलग ही रंग दिखाया है। एक तरफ प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर भी जारी है। पिछले तीन दिनों से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में लू, तेज गर्मी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव पिछले 10 दिनों से प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। दोनों शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां गुरुवार के लिए भी तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

18 मई से तप रहे खजुराहो और नौगांव

IMD भोपाल के अनुसार 18 मई से लगातार खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। इस दौरान यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच चुका है। नौतपा के दौरान इतनी तीखी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

अगले 3 दिन बारिश और आंधी का असर

मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश में मौसम बार-बार बदल रहा है। कुछ जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश वाला मौसम बना रहेगा। इससे कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

MP weather update

भोपाल में नौतपा के दौरान कई बार हुई बारिश

भोपाल में पिछले 14 सालों के रिकॉर्ड देखें तो 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2 बार केवल बूंदाबांदी हुई थी। इस बार भी नौतपा की शुरुआत में ही बूंदाबांदी देखने को मिली। साल 2018 और 2019 सबसे ज्यादा गर्म रहे थे, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

प्रदेश के सबसे गर्म शहर

बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे गर्म शहरों में खजुराहो और नौगांव रहे।

शहर

अधिकतम तापमान

खजुराहो

46.6°C

नौगांव

46.6°C

दतिया

45.7°C

रीवा

45.4°C

दमोह

45.2°C

राजगढ़

45.0°C

टीकमगढ़

45.0°C

सतना

44.9°C

मंडला

44.6°C

नरसिंहपुर

44.6°C

श्योपुर

44.6°C

बड़े शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

ग्वालियर

44.5°C

भोपाल

43.6°C

जबलपुर

43.0°C

उज्जैन

41.8°C

इंदौर

40.4°C

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

रेड अलर्ट
निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट
सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है।

येलो अलर्ट
भोपाल, ग्वालियर, दतिया, गुना, राजगढ़, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, शहडोल समेत 32 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश और आंधी के आसार

मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में दोपहर बाद बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और ओले भी गिर सकते हैं।

29 मई का मौसम अपडेट

29 मई को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा।
ओले गिरने की चेतावनी
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ओले गिर सकते हैं।

30 और 31 मई को मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का असर रहेगा। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Featured News

क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट?

येलो अलर्ट
इसका मतलब है कि मौसम बिगड़ सकता है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होती है।

ऑरेंज अलर्ट
मौसम खतरनाक हो सकता है। जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है।

रेड अलर्ट
यह सबसे गंभीर चेतावनी होती है। इसमें जान-माल के नुकसान का खतरा रहता है।

लू से बचने के लिए क्या करें?

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

जरूरी सावधानियां

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
  • धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts