Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी! 30 से ज्यादा जिलों में पारा 30 पार; खंडवा-खरगोन 35°C के ऊपर

मध्य प्रदेश में फरवरी के अंत में ही अप्रैल जैसी गर्मी शुरू हो गई है और 30 से ज्यादा जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि खंडवा-खरगोन में पारा 35 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के आसार हैं।
Follow on Google News
फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी! 30 से ज्यादा जिलों में पारा 30 पार; खंडवा-खरगोन 35°C के ऊपर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कुछ दिन पहले तक आंधी, बारिश और ओलों का असर था, लेकिन अब प्रदेश में गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। हालात ऐसे बन गए हैं कि, फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है।

    राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई बड़े शहरों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को अभी से गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

    खंडवा-खरगोन सबसे गर्म

    ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खंडवा और खरगोन में दर्ज किया गया है। खंडवा में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। खरगोन में पारा 35.2 डिग्री तक पहुंच गया।

    इसके अलावा भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 33.1 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री और उज्जैन में 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबलपुर में भी अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज हुआ। मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल और भोपाल संभाग के ज्यादातर जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है।

    दिन में तेज गर्मी, रात में हल्की ठंड

    प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, लेकिन रात में कुछ शहरों में हल्की ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। भोपाल में रात का तापमान करीब 15 डिग्री, इंदौर में 14.6 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में लगभग 14.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    धार में रात का तापमान 17.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि सागर और नर्मदापुरम में भी न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहा। हालांकि, कटनी और शहडोल के कुछ इलाकों में रात का तापमान 9-10 डिग्री तक भी दर्ज किया गया, जिससे वहां हल्की ठंड बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Power Cut Alert : भोपाल के इन इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक सप्लाई बाधित

    क्यों बढ़ रहा है तापमान?

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं-

    • सर्द हवाओं का असर लगभग खत्म हो चुका है।
    • प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है।
    • आसमान साफ है और धूप तेज हो रही है।
    • पश्चिमी हिस्से में सक्रिय सिस्टम का सीधा असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ रहा।

    पूर्वोत्तर भारत के ऊपर ऊंचाई पर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिनका असर उत्तरी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

    फरवरी में चार बार बदला मौसम

    इस बार फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से अस्थिर रहा। महीने की शुरुआत में दो बार ओले और बारिश का दौर चला। इसके बाद 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। 23 और 24 फरवरी को भी आंधी और ओले गिरे। लगातार बदले मौसम का असर फसलों पर पड़ा। गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद सरकार ने सर्वे भी कराया। अब यह दौर पूरी तरह थम चुका है और मौसम साफ हो गया है। इसी वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

    Featured News

    होली तक और बढ़ सकती है गर्मी

    मौसम विभाग का अनुमान है कि, होली तक प्रदेश में गर्मी और तेज हो सकती है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। गर्म हवाओं का दौर शुरू होने के संकेत हैं। अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में लू जैसे हालात बनने की आशंका है।

    2 मार्च से सक्रिय हो सकता है नया सिस्टम

    फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसका असर मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश या बादल के रूप में दिखाई दे सकता है। लेकिन तब तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क ही रहने की संभावना है।

    प्रमुख शहरों का तापमान (26 फरवरी 2026)

    शहर

    अधिकतम (°C)

    न्यूनतम (°C)

    भोपाल

    32.0

    15.4

    इंदौर

    33.1

    15.1

    ग्वालियर

    32.6

    14.3

    उज्जैन

    33.0

    16.5

    खंडवा

    35.1

    16.4

    खरगोन

    35.2

    15.8

    जबलपुर

    31.9

    16.3

    सागर

    32.6

    18.4

    सतना

    32.3

    14.8

    टीकमगढ़

    32.5

    16.7

    प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

    लोगों के लिए सलाह

    • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
    • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
    • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
    • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts