Power Cut Alert :भोपाल के इन इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक सप्लाई बाधित

भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। कैलाश नगर, बंजारी, मीरपुर, सागर कुंज समेत कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
भोपाल के इन इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक सप्लाई बाधित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण इन क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    कटौती की जद में कैलाश नगर, बीमाकुंज, बंजारी, मीरपुर, सागर कुंज जैसे बड़े और रिहायशी इलाके भी शामिल हैं। मेंटेनेंस के चलते पूरे दिन अलग-अलग समय पर सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    इन इलाकों में रहेगा असर

    सुबह 9 से 11 बजे तक

    शिर्डीपुरम, गणपति एन्क्लेव, सिग्नेचर क्राउन, भूमिका रेजीडेंसी, फाइन एन्क्लेव, सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वॉलिटी होम्स, कान्हा कुंज कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    बिसनखेड़ी, भावना परिसर, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, जाट एरिया, कैंप नंबर-12, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर, कैलाश नगर, सांई रेजीडेंसी, मूल रेजीडेंसी, सर्वोदय कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।

    सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

    गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया।

    दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

    जेपी हॉस्पिटल, आई-टाइप क्वार्टर और आसपास के इलाके।

    बिजली कंपनी ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts