PlayBreaking News

MP Weather Update:प्रदेश में अब तक सामान्य से 15% कम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, 4 अगस्त से नया सिस्टम देगा राहत की उम्मीद

मध्य प्रदेश में औसतन 15.8 इंच यानी 401.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बार अगस्त में राज्य के ज्यादातर जिलों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। यही वजह है कि 55 में से 42 जिले अब भी सामान्य बारिश के आंकड़े से पीछे चल रहे हैं। चलिए जानते हैं प्रदेश में मौसम का हाल।
Follow on Google News
प्रदेश में अब तक सामान्य से 15% कम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, 4 अगस्त से नया सिस्टम देगा राहत की उम्मीद
मध्य प्रदेश में औसतन 15.8 इंच यानी 401.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही है। अगस्त का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन राज्य के ज्यादातर जिलों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। लगातार कम बारिश होने की वजह से किसानों के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 4 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में बारिश की भारी कमी

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 15.8 इंच यानी 401.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस समय तक करीब 18.5 इंच यानी 470.5 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। इसका मतलब है कि प्रदेश में अब तक करीब 2.7 इंच कम बारिश हुई है। कुल मिलाकर राज्य में लगभग 15 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि 55 में से 42 जिले अब भी सामान्य बारिश के आंकड़े से पीछे चल रहे हैं।

रैंक

 शहर (जिला)

 न्यूनतम तापमान (°C)

1.  खरगौन 17.8
2.  खंडवा 19.4
3.  पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 19.6
4.  धार 20.4
5.  बैतूल 21.7
6.  सतना / ग्वालियर 21.7
7.  टीकमगढ़ 26.5
8. 

चित्रकूट (सतना) / पृथ्वीपुर (निवाड़ी) / श्योपुर

26.4
9. 

खजुराहो (छतरपुर) / नौगांव (छतरपुर)

26.2

इन हिस्सों में हुई बारिश

हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून ने अच्छी बारिश कराई है। मऊगंज, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, राजगढ़ और सीहोर जैसे जिलों में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन इलाकों में जलाशयों का जलस्तर बेहतर है और खेती के लिए भी हालात बाकी जिलों की तुलना में अच्छे माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Dhamtari News: नदी के तेज बहाव में बहने लगे दो बच्चे, महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, मिनटों में बचाई दोनों की जान,वायरल हुआ रेस्क्यू VIDEO

रैंक  शहर (जिला)

अधिकतम तापमान (°C)

1. अलीराजपुर

25.0

2. धार 25.2
3. सिवनी 26.4
4. इंदौर 27.2
5. पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 27.2
6. खजुराहो (छतरपुर) 36.0
7. रीवा / सीधी / टीकमगढ़ / ग्वालियर 34.0
8.

पृथ्वीपुर (निवाड़ी) / नौगांव (छतरपुर)

35.2
9.

चित्रकूट (सतना)

35.9

तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसी कारण अगले दो दिनों तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हो सकती है, लेकिन पूरे प्रदेश में एक साथ तेज बारिश होने की संभावना फिलहाल कम है।

ये भी पढ़ें: Weather Update : 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं; यूपी, बिहार, हिमाचल समेत कई राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने जताई बारिश होने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 4 अगस्त से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है। इसके असर से मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कई जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर यह सिस्टम मजबूत रहा तो प्रदेश में चल रही बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है और किसानों को भी राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts