Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज, 10 राज्यों के 2500 से ज्यादा उद्यमी लेंगे हिस्सा, CM बोले- विंध्य विकास में नया कीर्तिमान बनाएगा

Follow on Google News
रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज, 10 राज्यों के 2500 से ज्यादा उद्यमी लेंगे हिस्सा, CM बोले- विंध्य विकास में नया कीर्तिमान बनाएगा
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आज (23 अक्टूबर) 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों के 2500 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव अब तक की सबसे सफल होगी।।

MP में 2.45 लाख करोड़ का निवेश मिला

सीएम मोहन यादव ने बताया कि अभी तक मध्य प्रदेश में 2.45 लाख करोड़ का निवेश मिला। वहीं तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने गठन के साथ ही लगातार मध्य प्रदेश के औद्योगिक निवेश और रोजगार की दिशा में लगातार युवाओं को अवसर मिले, हमारे हर युवा के हाथ में काम मिले इसलिए सभी सेक्टर में समान रूप से काम कर रही है। सुनें सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा... सीएम ने आगे कहा कि खासकर के हमारे आईटी का सेक्टर हो या एमएसएमई उद्योग का सेक्टर हो, हेवी इंडस्ट्री से लेकर फूड इंडस्ट्री तक सभी क्षेत्रों में लगातार रोजगार निवेश के अभियान में हम लगे है।

विकास में नया कीर्तिमान बनाएगा विंध्य - CM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा महत्वपूर्ण अंचल है, जो विंध्य और बुंदेलखंड को जोड़ते हुए विकास के लिए एक नया कीर्तिमान बनाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश के अंदर उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में हम रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव कर चुके हैं और इसे सफल बनाने के लिए मुंबई, कोयंबतूर, बेंगलुरु और कोलकाता इत्यादि स्थानों पर रोड शो करके भी आए है, जिसके सुखद परिणाम भी मिले हैं। डॉ. यादव ने कहा कि आज रीवा में पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों की कई इंडस्ट्री के भूमि पूजन और लोकार्पण के काम भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के साथ हम विकास के इस क्रम को लगातार जारी रखेंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts