Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Rajya Sabha Election 2024 : ऐसा क्यों बोले सीएम मोहन यादव- केरल का MP से विशेष नाता, पहले आदि शंकराचार्य अब कुरियन

केंद्रीय राज्यमंत्री और केरल के जॉर्ज कुरियन ने विधानसभा में नामांकन जमा किया, वे राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे। मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने।
Follow on Google News
MP Rajya Sabha Election 2024 : ऐसा क्यों बोले सीएम मोहन यादव- केरल का MP से विशेष नाता, पहले आदि शंकराचार्य अब कुरियन
भोपाल। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और केरल के जॉर्ज कुरियन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव उनके प्रस्तावक बने, उन्होंने नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सुरेश पचौरी, फग्गन सिंह कुलस्ते, राजेंद्र शुक्ल, तुलसी सिलावट, राव उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। भाजपा ने 20 अगस्त को कुरियन के नाम की घोषणा की थी। नॉमिनेशन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जाता है। उसके लिए आभार। मैं सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

केरल से मध्य प्रदेश का विशेष नाता : CM

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, केरल से मध्य प्रदेश का विशेष नाता है। क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे और अब एक वरिष्ठ साथी केरल से आए हैं। मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद होकर केंद्र में मंत्री थे। अब वह लोकसभा के सांसद बन गए हैं। ऐसे में अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश कोटा से राज्यसभा जा रहे हैं। खुशी की बात है कि वह केंद्र में मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार कि उन्होंने मध्य प्रदेश के कोटे में एक और मंत्री दिया है। निश्चित तौर पर उनके विभाग का लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा।

MP के पहले क्रिश्चियन सांसद होंगे कुरियन

विधानसभा में बीजेपी का बहुमत देखते हुए कुरियन का राज्यसभा में निर्विरोध जाना तय माना जा रहा है। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए संख्याबल नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसलिए जॉर्ज कुरियन का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश के पहले क्रिश्चियन सांसद होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने से खाली हुई सीट पर कुरियन प्रत्याशी बने हैं। सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में गुना सीट से जीत दर्ज की थी, इसलिए इस सीट पर चुनाव होना है। इस सीट पर 9 अप्रैल 2026 तक का कार्यकाल बचा हुआ है। https://www.youtube.com/watch?v=ITf3iZ6d9zY ये भी पढ़ें- दो पूर्व विधायकों की दावेदारी से भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts