Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Politics : कमलनाथ ने नवनियुक्त CM को दी बधाई, डॉ. मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात

Follow on Google News
MP Politics : कमलनाथ ने नवनियुक्त CM को दी बधाई, डॉ. मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद से चल रहा सीएम का सस्पेंस सोमवार को खत्म हो गया। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित किया। इसी को लेकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी। वहीं खुद मोहन यादव ने सूबे के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर जाकर उनसे भेंट की। सोमवार रात सीएम हाउस पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।

कमलनाथ ने की नए सीएम से मुलाकात

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मंगलवार की सुबह मुलाकात की। कमलनाथ ने इस दौरान मोहन यादव को पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। साथ ही दोनों नेताओं ने बैठकर बातचीत भी की। इन दोनों नेताओं ने VIP गेस्ट हाउस में मुलाकात हुई। वहीं मुलाकात के बाद कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। साथ ही विपक्ष में रहकर हम जनता के अधिकार की रक्षा करेंगे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1734438550194786805[/embed]

नरोत्तम मिश्रा से की सौजन्य भेंट

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने डॉ. यादव को बधाई दी। जिसकी तस्वीर खुद नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायक दल का नेता और मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मेरे साथी रहे डॉ. मोहन यादव ने आज निवास पर आकर सौजन्य भेंट की। आपका ये कार्यकाल यशस्वी और भाजपा की रीति नीति के अनुसार अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए सर्वथा सार्थक सिद्ध होगा ऐसी ईश्वर से मंगलकामना करता हूं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1734464100938510362[/embed]

शिवराज से सीएम हाउस पर की थी मुलाकात

सोमवार को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने सीएम हाउस पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कमल के फूल की माला पहनाकर बधाई-शुभकामनाएं दी थी। शिवराज से मिलने के बाद मोहन यादव और जगदीश देवड़ा नरेंद्र सिंह तोमर से भी मिले। यहां से निकलने के बाद मोहन यादव संघ कार्यालय समिधा पहुंचे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1734242022943260696[/embed]

बैठक में सर्वसम्मति से चुना विधायक दल का नेता

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आए परिणाम के 9 दिन बाद बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान सोमवार को कर दिया। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। ओबीसी नेता मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। बैठक के बाद सीएम फेस का ऐलान किया गया। सीएम बनने के बाद लगातार उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। ये भी पढ़ें- MP Politics : 13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts