Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, भोपाल-इंदौर हाईवे पर हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त

Follow on Google News
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, भोपाल-इंदौर हाईवे पर हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त
भोपाल-इंदौर हाईवे पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। यह घटना फंदा टोल और लसुड़िया परिहार के बीच हुई। पटवारी भोपाल में शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा फंदा टोल टैक्स के पास सुबह करीब 10:45 बजे हुआ, जिसमें उनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जीतू पटवारी सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार

हादसे की सूचना तुरंत जिला कांग्रेस को दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  हादसे के बाद पटवारी दूसरे वाहन से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

रोड वन वे होना कारण

मामले में पुलिस का कहा है कि आरंभिक जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर रोड पर टोल टैक्स के पास एक तरफ सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए रोड वन वे था।  इस दौरान जीतू पटवारी की गाड़ी को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोट नहीं आई है। मामले में खजूरी थाना पुलिस जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - एमपी में आज 34 हजार प्राइवेट स्कूल बंद, सभी संगठनों ने मिल कर किया फैसला, रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की शर्त का विरोध
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts