MP Panchayat Election 2022 : गांव की सरकार में बेलन और बनियान से चुने जाएंगे पंच, जानें किस पद पर कौन सा होगा चुनाव चिन्ह

MP Panchayat Election 2022 : गांव की सरकार में बेलन और बनियान से चुने जाएंगे पंच, जानें किस पद पर कौन सा होगा चुनाव चिन्ह
भोपाल। त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर गुरुवार को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए है। ये 10 जून को अपरान्‍ह 3 बजे के बाद अभ्‍यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया है कि 10 जून को अपरान्‍ह 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। बता दें कि प्रथम चरण का मतदान 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का 8 जुलाई को सुबह 7 से अपरान्‍ह 3 बजे तक होगा। ये भी पढ़ें: शिवपुरी : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मां को पानी में तैरते मिले बेटों के शव

जिला पंचायत के सदस्‍य के चुनाव चिन्ह

तीर कमान, दो पत्तियां, ऊगता सूरज, पतंग, छाता, गाड़ी, लालटेन, फावड़ा और बेलचा, बिजली का बल्‍ब, सिलाई की मशीन, हाथ चक्‍की, टेबल पंखा, स्‍लेट, रेडियो, हारमोनियम, दो तलवार और एक ढाल, पिचकारी, मटका, अंगूठी, बल्‍ला, चाबी, मोमबत्तियां, कढ़ाई, सीटी, सिर पर टोकरी सहित औरत, लड़का-लड़की, नाव, बेंच, गैस सिलेण्‍डर, गैस स्‍टोव, सिगड़ी, संडसी, गैस बत्‍ती, गुब्‍बारा, मेज, कुर्सी, मोरपंख, पीपल का पत्‍ता और सूरज मुखी।

जनपद पंचायत के सदस्‍य के चुनाव चिन्ह

ब्‍लैक बोर्ड, बरगद का पेड़, झोपड़ी, ट्रैक्‍टर चलाता हुआ किसान, तराजू, फसल काटता हुआ किसान, मशाल, अलमारी, छत का पंखा, टेलीविजन, रेल का इंजन, टेलीफोन, डीजल पंप, प्रेशर कुकर, कप प्‍लेट, लेटर बाक्‍स, आरी, कंघी, ढोलक, ड्रम, भोंपू, चारपाई और दरवाजा।

सरपंच के चुनाव चिन्ह

चश्‍मा, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्‍तचलित पंप, ताला और चाबी, अनाज बरसाता हुआ किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबल लैंप, खंभे पर ट्यूब लाइट, हार, किताब, स्‍टूल,कलम दवात, कुंआ, गेहूँ की बाली, बस, पुल, नल, लट्टू, जग, हॉकी और गेंद, टोप और वायलिन।

पंच के चुनाव चिन्ह

सीढ़ी, फावड़ा, बाल्‍टी, हल, कुल्‍हाड़ी, बिजली का स्विच, मक्‍के का भुट्टा, कैंची, केतली और बेलन। साथ ही अभ्‍यर्थियों की संख्‍या अधिक होने पर आवंटित किए जाने वाले अतिरिक्‍त प्रतीक बनियान, कमीज, फ्राक, गुलाब का फूल, पोत, स्‍कूटर, जीप, वायुयान, रोड रोलर, सेव, मूली, आम, केला और लेडी पर्स। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts