PlayBreaking News

शिवपुरी : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मां को पानी में तैरते मिले बेटों के शव

Follow on Google News
शिवपुरी : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मां को पानी में तैरते मिले बेटों के शव
मप्र के शिवपुरी जिले में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। ये मामला कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौआ का है। दोनों नहाने का कहकर घर से निकले थे। ये भी पढ़ें: MP Panchayat Election 2022 : मतदान केंद्रों में बनेंगे तोरण द्वार… सजेगी रंगोली… जानें जिलों में कितने होंगे आदर्श केंद्र

मां को तैरते दिखे बेटों के शव

जानकारी के मुताबिक, कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौआ में बुधवार सुबह करीब 10 बजे रितिक धाकड़ (10) अपने सगे भाई प्रिंस धाकड़ के साथ मां से नहाने का कहकर घर से निकले थे। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटे तो मां खाना बनाकर अपने दोनों बच्चों को खोजने निकली। तालाब किनारे उसे बेटों के कपड़े सूखते नजर आए। जब मां तालाब की ओर बढ़ी तो उसे अपने बेटों के शव तालाब में तैरते दिखे। बेटों को मृत देख मां चीख पड़ी।

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला की आवाज सुन ग्रामीण तालाब किनारे पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोलारस पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts