Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Chief Secretary : नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पदभार किया ग्रहण, अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे

Follow on Google News
MP Chief Secretary : नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पदभार किया ग्रहण, अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर को पदभार ग्रहण कर लिया है। आज से वे प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल अगस्त 2025 तक रहेगा। सोमवार (30 सितंबर) को दिनभर चली प्रशासनिक उठापटक के बाद अनुराग जैन को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके नाम पर सहमति दी। जिसके बाद 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

CM मोहन यादव की पसंद हैं अनुराग जैन

अनुराग जैन की नियुक्ति का आधार उनका अनुभव और सीनियोरिटी है। हालांकि वे सीएम डॉ मोहन यादव की पसंद भी हैं। अनुराग जैन को सीएस बनाने की चर्चा नौ महीने पहले भी हुई थी, जब उन्होंने दिल्ली में एमपी भवन में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। तभी से माना जा रहा था कि वह जल्द ही एमपी लौट सकते हैं। 30 मई 2020 से अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के दौरान भी जैन के मुख्य सचिव बनने की चर्चा थी, लेकिन केंद्र ने उन्हें पदमुक्त नहीं किया। उन्हें वीरा राणा के स्थान पर सीएस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है

केंद्र में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की कमान

  • 10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय सड़क, परिवहन और राजमार्ग की कमान सौंपी गई।
  • अनुराग जैन दो बार मध्य प्रदेश के तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के सचिव रह चुके हैं।
  • वे भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
  • वित्तीय प्रबंधन का जैन को अच्छा जानकार माना जाता है।
  • यही वजह है कि 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन मई 2020 में वह फिर प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले गए।
  • दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक, अनुराग जैन ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

1989 बैच के IAS अधिकारी हैं अनुराग जैन

  • 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को 30 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
  • अभी वे प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं।
  • जनवरी में मोहन यादव से उनकी भेंट हुई थी, तभी जैन का नाम तय हो गया था।
  • मार्च में वीरा राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था।
  • अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
  • अनुराग जैन के साथ इसी बैच के मोहम्मद सुलेमान (स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव) और जेएन कंसोटिया (फॉरेस्ट एंड फूड प्रोसेसिंग) भी मुख्य सचिव की दौड़ में थे।
ये भी पढ़ें- MP Chief Secretary : अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, सीएम डॉ. मोहन यादव की सहमति
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts