Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमवाय अस्पताल में कैदी ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Follow on Google News
एमवाय अस्पताल में कैदी ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
इंदौर। शहर के एमवाय अस्पताल में गुरुवार सुबह एक कैदी ने बाथरूम में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कैदी महेंद्र (30) राजस्थान के पाली जिले का निवासी था, जो रेप के मामले में आरोपी था। पुलिस ने बताया कि महेंद्र को इलाज के लिए इंदौर सेंट्रल जेल से अस्पताल लाया गया था।

कैदी का शव बाथरूम में लटका मिला

पुलिस के अनुसार, महेंद्र को हार्निया की बीमारी के चलते एक सप्ताह पहले एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। सुबह जब वह बाथरूम गया, तो थोड़ी देर बाद दूसरे कैदी ने उसे फांसी पर लटका देखा और गार्ड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गले पर फंदे के निशान की पुष्टि की।

रातभर दर्द से कराहता रहा कैदी

सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात महेंद्र हार्निया के दर्द से परेशान था और रातभर चिल्लाता रहा। गार्ड ने अस्पताल स्टाफ को सूचित किया, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद सुबह बाथरूम में उसने आत्महत्या कर ली। कैदी की मौत के बाद गार्ड और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के बीच बहस हुई। डॉक्टर इसे इलाज के दौरान हुई मौत बता रहे थे, लेकिन जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

संयोगितागंज थाने के एएसआई नूर सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जेल प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। ये भी पढ़ें- Lokayukt Police Raid : पंचायत सचिव के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, शाजापुर के कालापीपल में तीन स्थानों पर कार्रवाई
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts