PU Special :सेना के लिए पिट्ठू बैग बनाकर भेज रहीं शिवपुरी की लखपति दीदियां; 15 हजार बैग का ऑर्डर मिला, इतने ही बैग और बनाएंगी

मप्र की लखपति दीदियां अब सेना के लिए बैग और देश के विभिन्न राज्यों के बाजारों के लिए जैकेट तैयार कर रही हैं। शिवपुरी के बदरवास की महिलाओं ने सेना को 15 हजार बैग की पहली खेप सप्लाई की है और अब 15 हजार बैग का नया ऑर्डर मिला है। अडानी ग्रुप की मदद से 600 मशीनों का विकास केंद्र बनाया गया है। प्रदेश में अब तक 25.81 लाख महिलाएं लखपति श्रेणी में पहुंच चुकी हैं।
सेना के लिए पिट्ठू बैग बनाकर भेज रहीं शिवपुरी की लखपति दीदियां; 15 हजार बैग का ऑर्डर मिला, इतने ही बैग और बनाएंगी
शिवपुरी के बदरवास में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जैकेट, बैग बनाने के बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं।

अशोक गौतम, भोपाल। मध्यप्रदेश की लखपति दीदियां अब सिर्फ ड्रोन उड़ाने और घरेलू जरूरत के उत्पाद तैयार करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके बनाए उत्पादों की पहुंच सेना और बड़े बाजार तक हो रही है। शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने सेना के लिए बैग तैयार किए हैं जो सेना को जरूरी सामान रखने के लिए तैयार किए गए। इन बैग की पहली खेप में 15 हजार बैग सप्लाई किए जा चुके हैं और अब 15 हजार बैग का नया ऑर्डर महिलाओं को मिला है। इससे महिलाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला है। इन माहिलाओं की बदरवास जैकेट प्रोड्यशर कंपनी है, जो प्रदेश की पहली नॉन फार्म कंपनी है। इंदौर से अहमदाबाद तक इन जैकेट की मांग बढ़ने से स्थानीय हथकरघा और सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी महिलाओं को बाजार मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

हर जिले के उत्पाद की बनेगी अलग पहचान

चंदेरी         हैंडलूम

धार            बाग प्रिंट

मुरैना           कालीन

सिवनी          मिट्टी के बर्तन

राजगढ़         हथकरघा

छतरपुर         टेराकोटा

सीधी           हैंडलूम

डिंडोरी पीतल      धातु और हथकरघा

अडानी ग्रुप ने बनाया विकास केंद्र

बदरवास की महिलाओं के लिए अडानी ग्रुप की मदद से 600 मशीनों का विकास केंद्र तैयार किया गया है। समूहों को उत्पादन बढ़ाने के लिए 160 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, शेष मशीनें जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे महिलाओं को बड़े ऑर्डर पूरा करने की क्षमता मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का दायरा बढ़ेगा।

33 लाख परिवारों को लखपति बनाने का लक्ष्य 

प्रदेश में लखपति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को मासिक न्यूनतम 10 हजार रुपए और वार्षिक एक लाख रुपए या उससे अधिक आय का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में अब तक 25.81 लाख महिलाएं लखपति श्रेणी में आ चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2029 तक करीब 33 लाख परिवारों को इस श्रेणी में लाने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण को नई रफ्तार… बजट 2026 में SHE-Marts और लखपति दीदी की घोषणा, जानें कैसे बदल सकती है जिंदगी!

समूह की अच्छी आय हो रही है

बदरवास के स्व सहायता समूह की सदस्य सीमा जाटव का कहना है कि वर्तमान में मेरी मासिक आय 14 हजार से ज्यादा हो गई है। अब जैकेट के बड़े-बड़े लाट बनने के लिए आते हैं, इससे हमारे समूह की अच्छी आय हो रही है। मप्र के अलावा दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के कारोबारियों के यहां से आ​डर आते हैं।

मप्र को कई राज्यों से जैकेट बनाने का काम मिल रहा

शिवपुरी के डीपीएम अरविंद भार्गव का कहना है कि मप्र के अलावा कई राज्यों से इन महिलाओं को अलग-अलग तरह के कपड़ों की जैकेट बनाने का काम मिल रहा है। सेना के लिए भी बैग बना रही हैं। समूह के प्रत्येक सदस्य की आय आठ से लेकर 15 हजार रुपए तक हैं।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने महिला दिवस पर 'लखपति दीदी' के साथ लगाए पौधे, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts