सेना के लिए पिट्ठू बैग बनाकर भेज रहीं शिवपुरी की लखपति दीदियां; 15 हजार बैग का ऑर्डर मिला, इतने ही बैग और बनाएंगी
मप्र की लखपति दीदियां अब सेना के लिए बैग और देश के विभिन्न राज्यों के बाजारों के लिए जैकेट तैयार कर रही हैं। शिवपुरी के बदरवास की महिलाओं ने सेना को 15 हजार बैग की पहली खेप सप्लाई की है और अब 15 हजार बैग का नया ऑर्डर मिला है। अडानी ग्रुप की मदद से 600 मशीनों का विकास केंद्र बनाया गया है। प्रदेश में अब तक 25.81 लाख महिलाएं लखपति श्रेणी में पहुंच चुकी हैं।
Naresh Bhagoria
21 Nov 2026































