Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में 1100 दीपों का यज्ञ, स्वाबलंवी और सशक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ स्वदेशी मेला

दमोह के तहसील मैदान में स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने 1100 दीपकों से दीप यज्ञ किया। मेले में स्थानीय उत्पादों, व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
दमोह में 1100 दीपों का यज्ञ, स्वाबलंवी और सशक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ स्वदेशी मेला
दमोह के तहसील मैदान पर स्वदेशी मेले का शुभारंभ हुआ।

दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शहर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लखन पटेल, असेंदु शर्मा क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच उपस्थित थे। शुभारंभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा 1100 दीपकों को प्रज्जवलित करते हुए दीप यज्ञ किया गया जिसमें सशक्त, स्वाबलंबी और विकसित भारत की कल्पना के साथ जनकल्याण की भावना पूर्ण होने का आव्हान किया गया। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा, दीप प्रज्जवलन और देवउठनी पूजन करते हुए मेले के शुभारंभ की घोषणा की गई और आमजन को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

स्वदेशी और लोकल उत्पाद को मिली जगह 

स्वदेशी मेले में अपने नाम और मंशा अनुरूप स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को जगह दी गई है। मेले में मुख्य रूप से स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व के वर्षों में मेले के माध्यम से ऐसे कई उद्यमी सामने आए है जो मेले से अपने व्यवसाय को प्रारंभ करते हुए ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार और अवसरों को सृजन कर रहे है।

ये भी पढ़ें: पंचकोशी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत; फलाहारी प्रसादी बांटी

प्रतिदिन होगी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां

स्वदेशी मेले में मनोरंजन के रूप में महज व्यापारिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं रखा गया है बल्कि सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी इस मेले में लगातार जारी रहेगी। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन मंचीय प्रस्तुतियों में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय और नवागत कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर को विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ मातृशक्ति और हमारी पारिवारिक और धार्मिक मान्यताओं को पिरोने बाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करते हुए, प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर कपिल मलैया प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं प्रांत समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान स्वदेशी जागरण मंच, प्रताप, प्रांतीय कृषि कार्यकारिणी सदस्य स्वदेशी जागरण मंच, विवेक शैन्डे विद्याभारती के क्षेत्रीय अध्यक्ष, आनंद कलादगी पुलिस अधीक्षक दमोह, ब्रजेन्द्र राठौर प्रांत सह प्रचार प्रमुख मेला समन्वयक, आकाश पाराशर विभाग पूर्णकालिक, डॉ. सोनल राय मेला समन्वयक, प्रांत महिला कार्य प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, डॉ. मोनिका पालीवाल मेला संयोजक एवं जिला महिला कार्य प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, दमोह, संगीता श्रीधर मेला सह संयोजक, आयोजन समिति समेत आमजन की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को मनाई जाएगी: जानें गंगा स्नान, दीपदान और पूजा के शुभ मुहूर्त

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts