Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने महिला दिवस पर 'लखपति दीदी' के साथ लगाए पौधे, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा

Follow on Google News
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने महिला दिवस पर 'लखपति दीदी' के साथ लगाए पौधे, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जोर दिया और ‘लखपति दीदी’ के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं, और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

33% महिला आरक्षण का ऐलान

शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि 2028-29 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का महत्व बताते हुए कहा, "इस कदम से महिला प्रतिनिधित्व को प्रोत्साहन मिलेगा और अधिक महिलाएं सांसद, विधायक, और मंत्री बन सकेंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में कई पहल की हैं, जिससे महिलाओं का जीवन बेहतर हो रहा है।

‘लखपति दीदी’ का बढ़ता आंकड़ा

केंद्रीय मंत्री ने 'लखपति दीदी' योजना की सफलता पर चर्चा की। वर्तमान में देशभर में डेढ़ करोड़ महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से यह संख्या जल्दी ही तीन करोड़ तक पहुँच जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।

होली पर धार्मिक सौहार्द की अपील

इस अवसर पर जब शिवराज सिंह चौहान से होली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने रमजान के महीने और जुम्मा के दिन होली मनाने को लेकर धार्मिक सौहार्द की बात की। उन्होंने कहा, "भारत की सच्ची संस्कृति यह है कि हर व्यक्ति हर रंग में रंगे। सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर होली मनाएं।"

ये भी पढ़ें- भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास पहल

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts