PlayBreaking News

1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला तोहफा!CM डॉ. मोहन यादव ने 1835 करोड़ किए ट्रांसफर, देवरी-केसली को भी मिली करोड़ों की सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है। सागर जिले के केसली से 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। हर पात्र महिला को 1500 रुपए की राशि मिली है। साथ ही देवरी-केसली क्षेत्र को 190.85 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।
Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने 1835 करोड़ किए ट्रांसफर, देवरी-केसली को भी मिली करोड़ों की सौगात

सागर। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रविवार का दिन खुशियों भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1835 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

योजना के तहत हर पात्र महिला के खाते में 1500 रुपए की राशि भेजी गई है। इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू खर्चों में मदद मिलती है और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन रही हैं।

केसली से किया राशि का सीधा ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त का वितरण रहा। मुख्यमंत्री ने मंच से ही योजना की राशि ट्रांसफरल की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान भी किया।

Twitter Post

देवरी विधानसभा को मिली करोड़ों की सौगात

लाड़ली बहना योजना की राशि जारी करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने लगभग 190.85 करोड़ रुपए की लागत वाले 53 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

इनमें  122.02 करोड़ रुपए की लागत के 28 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 68.83 करोड़ रुपये की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: MP News: भोपाल की बेटी माही लामा का वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन, 60 किलो वर्ग में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं होंगी मजबूत

मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों की सौगात दी, उनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से देवरी और केसली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी। लोगों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Twitter Post

केसली और गौरझामर बनेंगे नगर पंचायत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ी घोषणा की। देवरी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने केसली और गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। इस फैसले से दोनों क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

जून 2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक कुल 37 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हर महीने पात्र महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी जाती है। आज जारी की गई राशि के साथ लाखों महिलाओं को एक बार फिर आर्थिक सहायता का लाभ मिला है।

क्या बढ़ सकती है योजना की राशि?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि भविष्य में लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह तक किया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक और बड़ी सौगात मिल सकती है। चर्चा है कि योजना की राशि में 250 रुपए की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगस्त में मिल सकती हैं दो किस्तें?

योजना को लेकर यह भी चर्चा है कि अगस्त 2026 में महिलाओं के खातों में दो किस्तों की राशि एक साथ भेजी जा सकती है। क्योंकि रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को पड़ रहा है, ऐसे में सरकार महिलाओं को विशेष उपहार देने पर विचार कर सकती है। हालांकि इस बारे में भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: राजगढ़ में घरेलू हिंसा की हैवानियत: 24 घंटे बंधक बनाकर किया टॉर्चर, गले में ताला लगाकर थाने पहुंची महिला

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

यदि आपके खाते में राशि आई है या नहीं, यह जानना चाहते हैं तो आप आसानी से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद भुगतान की पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts