Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ में घरेलू हिंसा की हैवानियत:24 घंटे बंधक बनाकर किया टॉर्चर, गले में ताला लगाकर थाने पहुंची महिला

राजगढ़ के खिलचीपुर में घरेलू हिंसा की हैरान करने वाली घटना सामने आई। खाना परोसने में देरी पर पति ने पत्नी को जंजीर से बांधकर 24 घंटे तक बंधक बनाया और गर्म सरिये से दाग दिया। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
24 घंटे बंधक बनाकर किया टॉर्चर, गले में ताला लगाकर थाने पहुंची महिला

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र से घरेलू हिंसा का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। छीपीपुरा गांव में एक सनकी पति ने खाना परोसने में थोड़ी देर होने पर अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पति ने पत्नी को जंजीर से बांधकर 24 घंटे तक बंधक बनाया और गर्म सरिये से दाग दिया। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी

पीड़िता मांगी बाई तंवर के मुताबिक 10 जून की दोपहर उसका पति सरदार सिंह तंवर शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान खाना देने में देरी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

गले में जंजीर डालकर खंभे से बांधा

आरोप है कि पति ने महिला को डंडों से पीटा और फिर उसके गले में भारी लोहे की जंजीर डालकर ताला लगा दिया। इसके बाद उसे घर के आंगन में खंभे से बांध दिया गया। महिला को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

गर्म सरिये से शरीर को दागा

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए गैस चूल्हे पर लोहे का सरिया गर्म किया और उसके पैर, कमर समेत शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। महिला दर्द से चीखती रही, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया ताकि आवाज बाहर न जा सके। महिला के मुताबिक आरोपी लगातार धमकी देता रहा कि अब देखता हूं तुम पुलिस तक कैसे पहुंचती हो।

ये भी पढ़ें: देहरादून में युवक की हत्या के बाद बवाल: पथराव, आगजनी और इंटरनेट बंद, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

ताला तोड़कर जंगल के रास्ते थाने पहुंची

किसी तरह मौका मिलने पर मांगी बाई ने जंजीर का ताला तोड़ा और गले में जंजीर लटकाए ही जंगल के रास्ते करीब 6 किलोमीटर पैदल चलकर खिलचीपुर थाने पहुंची। रात करीब 10 बजे जब वह थाने पहुंची तो उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।

Featured News

10 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक मांगी बाई और सरदार सिंह की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों का एक बच्चा था जिसकी 3 महीने की उम्र में मौत हो गई थी। इसके बाद से पति अक्सर विवाद करता था और महिला के साथ मारपीट करता था।

ये भी पढ़ें: तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा खुलासा: पैसों के विवाद में स्कूटी जलाने की थी योजना, 3 लोगों की हुई थी मौत

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि महिला बेहद डरी हुई और दर्द में थी। उसके गले में जंजीर और ताला लगा हुआ था। पुलिस ने तुरंत महिला को सुरक्षा दी और मेडिकल जांच कराई।

/img/116/1781434060970

महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति सरदार सिंह तंवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts