PlayBreaking News

MP News:भोपाल की बेटी माही लामा का वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन, 60 किलो वर्ग में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई युवा बॉक्सर माही लामा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अब वे चीन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Follow on Google News
भोपाल की बेटी माही लामा का वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन, 60 किलो वर्ग में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

भोपाल। माही लामा 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 20 जून तक चीन में आयोजित होगी। उनके चयन से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

भारतीय टीम में हुआ चयन 

माही लामा का चयन शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में किया गया है। वे 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करेंगी। भारतीय टीम शनिवार रात चीन के लिए रवाना हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Weather Update : दिल्ली, बिहार और MP समेत 18 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट

भोपाल अकादमी में ले रही हैं प्रशिक्षण

बता दें कि माही वर्तमान में भोपाल स्थित राज्य बॉक्सिंग अकादमी में ट्रेनिंग कर रही हैं। यहां उन्होंने अपने खेल को लगातार निखारा है। उनकी मेहनत अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुकी है।

Breaking News

60 किलो वर्ग में दिखाएंगी दम

पिछले कुछ वर्षों में माही ने कई अहम प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी मेहनत की दम पर वह भारतीय टीम तक पहुंची है।

ये भी पढ़ें: 'स्वच्छ यमुना मेरा कर्तव्य' अभियान शुरू: 28 घाटों पर सफाई, मंत्री, सांसद, हजारों स्वयंसेवक समेत सीएम रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल

'पदक जीतने पर है पूरा फोकस'

माही लामा ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड कप में शानदार  प्रदर्शन करना है। वे भारत के लिए पदक जीतकर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने माही को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि माही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेंगी। साथ ही कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत 

माही लामा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है। अब प्रदेशवासियों की निगाहें वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts