‘रोड नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे’... युवक की बात पर भड़के मंत्री सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बरखेड़ा गिर्द में कुछ युवकों ने सड़क की समस्या बताई और काम नहीं होने पर वोट न देने की बात कही। इस पर सिंधिया नाराज हो गए। इसी कार्यक्रम में नमो ड्रोन दीदी किरण ने ड्रोन उड़ाकर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।
‘रोड नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे’... युवक की बात पर भड़के मंत्री सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के दौरे पर हैं। शुक्रवार, 18 सितंबर को वे बरखेड़ा गिर्द गांव में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन चलाने वाली किरण के साथ ड्रोन भी उड़ाया। इसी दौरे के दौरान सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ युवक उनसे सड़क की समस्या को लेकर शिकायत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान एक युवक ने सड़क समय पर नहीं बनने पर वोट नहीं देने की बात कही। इस पर सिंधिया नाराज हो गए और युवक को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही।

सड़क की समस्या लेकर सिंधिया के पास पहुंचे युवक

कार्यक्रम के बाद सिंधिया लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनका काफिला रोककर इलाके की सड़क से जुड़ी समस्या बताई। एक युवक ने सिंधिया से सड़क का काम जल्द पूरा कराने की मांग की। युवक ने कहा कि सड़क का निर्माण तय समय से पहले पूरा होना चाहिए। साथ ही उसने सड़क नहीं बनने पर वोट नहीं देने की बात कही। युवक की इस बात पर सिंधिया ने नाराजगी जताई।

‘ये भाषा मेरे साथ मत करना’

वायरल वीडियो में सिंधिया युवक की बात सुनने के बाद कहते नजर आ रहे हैं कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उनके साथ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपनी समस्या बताकर समाधान की मांग करने को कहा। सिंधिया ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी परेशानी लेकर उनके पास आता है तो उस पर काम करना उनकी जिम्मेदारी है। बातचीत के दौरान उनका नाराज अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

ये भी पढ़ें: CNN-Politico-MS NOW पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, लगाया बैन, बोले- ‘फेक न्यूज’ बर्दाश्त नहीं

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सिंधिया और युवकों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सड़क को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी और सिंधिया की प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सड़क की समस्या को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ प्रतिक्रियाएं सिंधिया के बातचीत के अंदाज पर केंद्रित हैं।

जनविश्वास शिविर में पहुंचे थे सिंधिया

सिंधिया बरखेड़ा गिर्द में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। मध्य प्रदेश में ऐसे शिविरों के जरिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों से सीधे उनकी समस्याएं सुनते हैं। इसी दौरान सिंधिया ने ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी भी रही।

नमो ड्रोन दीदी ने उड़ाया ड्रोन

कार्यक्रम में नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़ी किरण ने ड्रोन का संचालन किया। उन्होंने ड्रोन उड़ाकर उसकी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। सिंधिया ने उनके आत्मविश्वास और तकनीक के इस्तेमाल की सराहना की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसका इस्तेमाल खेती से जुड़े कामों में किया जा सकता है। ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र में छिड़काव जैसे कामों को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में बड़ा सियासी उलटफेर, ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों का जिक्र किया। ड्रोन तकनीक के जरिए महिलाओं के लिए कृषि क्षेत्र में काम के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। गुना दौरे के दौरान एक तरफ सिंधिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, वहीं दूसरी तरफ ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन भी देखा। इसी बीच सड़क को लेकर हुई बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद उनका यह दौरा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts