Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में आधी रात 47 IAS-IPS के तबादले : सवा घंटे में दो लिस्ट जारी, 8 जिलों में नए कलेक्टर-SP की पोस्टिंग; जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Follow on Google News
MP में आधी रात 47 IAS-IPS के तबादले : सवा घंटे में दो लिस्ट जारी, 8 जिलों में नए कलेक्टर-SP की पोस्टिंग; जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। प्रदेश में 8 जिलों के कलेक्टर, 8 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से रायसेन में एसपी और राजगढ़ में कलेक्टर का पद खाली था। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रात एक बजे के बाद आईएएस अफसरों और रात करीब सवा दो बजे आईपीएस की लिस्ट जारी की गई। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। वे अभी शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। वहीं 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

पहली बार कलेक्टर बने 5 IAS

जारी की गई लिस्ट में 2015 बैच के पांच आईएएस को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। इनमें जनसंपर्क डायरेक्टर रहे रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीणा, हर्ष सिंह, हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्रा के नाम शामिल हैं।

इन आठ जिलों के कलेक्टर बदले

क्रमांक नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर बालाघाट कलेक्टर राजगढ़
2 रौशन कुमार सिंह संचालक, जनसंपर्क कलेक्टर विदिशा
3 मृणाल मीणा सीईओ जिला पंचायत उज्जैन कलेक्टर बालाघाट
4 हर्ष सिंह नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर कलेक्टर ​डिंडौरी
5 हर्षल पंचोली अपर कलेक्टर भोपाल कलेक्टर अनूपपुर
6 हिमांशु चन्द्रा अपर कलेक्टर भोपाल कलेक्टर नीमच
7 केदार सिंह उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास कलेक्टर शहडोल
8 सोमेश मिश्रा सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण कलेक्टर मंडला

IAS अफसरों का ट्रांसफर

क्रमांक नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 सचिन सिन्हा पीएस, श्रम व सामाजिक न्याय प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल, ग्वालियर
2 संजीव कुमार झा सह-आयुक्त, चबल संभाग मुरैना सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर
3 उमाकांत उमराव सह-सदस्य राजस्व, ग्वालियर पीएस श्रम विभाग
4 सोनाली वायंगणकर सह आयुक्त चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी पीएस सामाजि​क न्याय
6 संजीव सिंह कार्यपालन संचालक एप्को भोपाल संभागायुक्त भोपाल
7 अंशुल गुप्ता उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम संचालक जनसम्पर्क
8 अमन वैष्णव अपर कलेक्टर, अनूपपुर कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर
9 मदन विभीषण नागरगोजे आयुक्त, तकनीकी शिक्षा सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर
10 अजय गुप्ता अपर सचिव, गृह विभाग संचालक किसान कल्याण
11 तन्वी सुन्द्रियाल सीईओ, एमपीआरआरडीसी संचालक बजट मप्र
12 तरुण राठी अपर सचिव सह आयुक्त स्वास्थ्य सेवा आयुक्त खाद्य सुरक्षा
13 दिनेश जैन कलेक्टर जिला नीमच अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास
14 दीपक आर्य उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन सीईओ एमपीआरआरडीसी
15 तरुण भटनागर कलेक्टर, शहडोल उप सचिव पशुपालन व डेयरी
16 विकास मिश्रा कलेक्टर डिण्डौरी उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
17 आशीष वशिष्ठ कलेक्टर, अनूपपुर एमडी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम
18 सलोनी सिडाना कलेक्टर मंडला ईडी एप्को भोपाल, सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी
19 बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर विदिशा उप सचिव गृह विभाग

इन जिलों के SP बदले

क्रमांक नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 रसना ठाकुर सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल सागर पुलिस अधीक्षक मऊगंज
2 नागेन्द्र ​सिंह एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पुलिस अधीक्षक बालघाट
3 वीरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक, मऊगंज पुलिस अधीक्षक, श्योपुर
4 सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल पु​लिस अधीक्षक, पांढुर्णा
5 पंकज कुमार पांडे पुलिस उपायुक्त जोन-3, इंदौर पु​लिस अधीक्षक, रायसेन
6 मोती उर्र रहमान सेनानी हॉकफोर्स, बालाघाट पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर
7 अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक, श्योपुर पुलिस अधीक्षक, मंदसौर
8 समीर सौरभ एसपी बालाघाट एसपी, मुरैना

IPS अफसरों का ट्रांसफर

क्रमांक नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 डीसी सागर एडीजी शहडोल जोन एडीजी पुलिस मुख्यालय
2 कृष्णावेनी देसावातु डीआईजी ग्वालियर रेंज डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल
3 अनुराग शर्मा आईजी पुलिस मुख्यालय आईजी शहडोल जोन
4 जितेंद्र सिंह पंवार पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर अनूपपुर पुलिस उपायुक्त जोन-4, भोपाल
5 अंकित सोनी एसडीओपी, मनावर पुलिस उपायुक्त, इंदौर
6 अमित सांघी डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल डीआईजी ग्वालियर रेंज
7 अतुल सिंह डीआईजी खरगोन रेंज डीआईजी विसबल जबलपुर रेंज
8 सिद्धार्थ बहुगुणा डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल डीआईजी खरगोन रेंज
9 शैलेंद्र सिंह चौहान एसपी मुरैना सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर
10 रघुवंश कुमार सिंह सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल मुरैना
11 अनुराग सुजानिया एसपी मंदसौर एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल
12 हंसराज सिंह पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, इंदौर पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर
13 राजेश कुमार त्रिपाठी पु​लिस अधीक्षक, पांढुर्णा पुलिस उपायुक्त अपराध, इंदौर
ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024 : देश का मान बढ़ाकर लौटे हॉकी स्टार विवेक सागर, फैंस ने भोपाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts