PlayBreaking News

जबलपुर:प्रमोशन में आरक्षण मामला, हाईकोर्ट में टली सुनवाई; सरकार ने मांगा समय

मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले पर मंगलवार को हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता की अनुपलब्धता का हवाला देकर समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। साथ ही कोर्ट ने मामले की अंतिम सुनवाई जल्द करने के संकेत भी दिए।
Follow on Google News
प्रमोशन में आरक्षण मामला, हाईकोर्ट में टली सुनवाई; सरकार ने मांगा समय
प्रमोशन में आरक्षण मामला

जबलपुर। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर सुनवाई के दौरान सपाक्स ने अंतिम फैसला आने तक पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग उठाई। वहीं हाईकोर्ट ने लंबे समय से लंबित इस मामले का जल्द निराकरण करने की बात कही।

सरकार ने मांगा समय 

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने महाधिवक्ता की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए समय मांगा। अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और संकेत दिए कि मामले की अगली सुनवाई जल्द तय की जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस लंबे समय से लंबित विवाद का जल्द निपटारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जोधपुर में शाही शादी का जश्न : शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने लिए सात फेरे, उम्मेद भवन में जुटीं बड़ी हस्तियां

सपाक्स ने प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की

सपाक्स ने अदालत से आग्रह किया कि अंतिम फैसला आने तक राज्य सरकार को किसी भी प्रकार के पदोन्नति आदेश जारी करने से रोका जाए। संस्था का कहना था कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक प्रमोशन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए। इस मांग को लेकर अदालत के सामने विस्तार से पक्ष रखा गया।

Breaking News

15 पदोन्नति आदेशों पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान सपाक्स ने विधानसभा सचिवालय द्वारा हाल ही में जारी 15 पदोन्नति आदेशों पर भी आपत्ति दर्ज कराई। संस्था का कहना था कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद इस तरह के आदेश जारी करना उचित नहीं है। अदालत ने इस मुद्दे को भी सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड पर लिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: फर्जी निकाह पर डिजिटल वार: अब QR कोड वाले निकाहनामा से होगी हर मुस्लिम शादी की निगरानी

नई प्रमोशन नीति पर भी कोर्ट ने मांगा जवाब

एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने महाधिवक्ता से उस मौखिक अंडरटेकिंग पर भी स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें राज्य सरकार की ओर से नई प्रमोशन नीति फिलहाल लागू नहीं करने की बात कही गई थी। अदालत ने संकेत दिए कि इस पूरे मामले की अंतिम सुनवाई जल्द की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts