PlayBreaking News

जोधपुर में शाही शादी का जश्न :शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने लिए सात फेरे, उम्मेद भवन में जुटीं बड़ी हस्तियां

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाश्वत संग सात फेरे लिए। तीन दिन चले शाही विवाह समारोह में CM भजनलाल शर्मा, विक्की कौशल, बाबा रामदेव, कुमार विश्वास और इरफान पठान समेत कई दिग्गज शामिल हुए।
Follow on Google News
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने लिए सात फेरे, उम्मेद भवन में जुटीं बड़ी हस्तियां
जोधपुर के उम्मेद भवन में टीवी अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए।

जोधपुर। अभिनेता, लेखक और कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा ने जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में सिंगापुर के बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत शाश्वत के साथ सात फेरे लिए। तीन दिन तक चले इस शाही विवाह समारोह में राजनीति, फिल्म, खेल, साहित्य और आध्यात्मिक जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

तीन दिन तक चला शाही समारोह

उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित इस विवाह समारोह की शुरुआत मेहंदी और संगीत से हुई। इसके बाद साफाबंदी, बारात और वरमाला जैसी रस्में पारंपरिक अंदाज में निभाई गईं। अंतिम दिन स्वरा और शाश्वत ने अग्नि को साक्षी मानकर विवाह की रस्में पूरी कीं। पूरे आयोजन में राजस्थानी संस्कृति और शाही मेजबानी की झलक देखने को मिली।

साहित्य जगत से पहुंचे कुमार विश्वास

राजनीति, फिल्म, खेल और साहित्य जगत की हस्तियां पहुंचीं

शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता विक्की कौशल, कवि कुमार विश्वास और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी समारोह का हिस्सा बने। इसके अलावा राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी समारोह में शिरकत कर परिवार को शुभकामनाएं दीं।

बाबा रामदेव और मेवाड़ राजघराने की शाही मौजूदगी

Breaking News

मेहमानों का पारंपरिक अंदाज बना आकर्षण

शादी में शामिल कई मेहमान राजस्थानी साफे और पारंपरिक परिधानों में नजर आए। विक्की कौशल का जोधपुरी साफे वाला लुक खास चर्चा में रहा। वहीं इरफान पठान अपने सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। समारोह के दौरान कई मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पारंपरिक साफे में जमे विक्की कौशल

साहित्य और आध्यात्म का भी दिखा संगम

शैलेश लोढ़ा के करीबी मित्र और कवि कुमार विश्वास भी शादी में पहुंचे। उन्होंने स्वरा और शाश्वत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी नवदंपती को सुखी और स्वस्थ वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह में उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बना दिया।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में CBI को कोर्ट से बड़ी राहत: लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपल देने का आदेश

किताबें उपहार में देने की पहल की सराहना

सांसद सतीश पूनिया ने पुस्तक उपहार में दी

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने समारोह के दौरान शैलेश लोढ़ा की उस पहल की सराहना की, जिसमें पारंपरिक उपहारों की जगह पुस्तकों को उपहार स्वरूप स्वीकार करने का संदेश दिया गया। उन्होंने इसे प्रेरणादायी पहल बताया। शादी समारोह में शामिल कई मेहमानों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए स्वरा और शाश्वत को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने नवदंपती के सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना की।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts