हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज ने किया पौधारोपण, 51 पौधे लगाए गए

हरदा। लोगों ने आम, जामुन, बिल्व पत्र, नीम, बरगद सहित 51 पौधे लगाए। संगठन द्वारा प्रतिवर्ष वर्षाकाल में सामाजिक लोगों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। वहीं पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया जाता है।
मंत्रोच्चार के साथ हुआ पौधारोपण
आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने मंत्रोच्चार किया। इसी के साथ सामाजिक लोगों ने आम, जामुन, बिल्व पत्र, नीम, बरगद सहित 51 पौधे लगाए। संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष वर्षाकाल में सामाजिक लोगों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ अन्य विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए संगठन द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, वहीं संरक्षण का संकल्प भी लिया जाता है।
ये भी पढ़ें: शहडोल जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, मरीजों ने खुद लगाए पानी रोकने के बर्तन
15 ट्री गार्ड सहित 31 पौधे भेंट किए
वरिष्ठ समाजसेवी आभा अरुण तिवारी ने 15 ट्री गार्ड सहित 31 पौधे और संगठन के उपाध्यक्ष संदीप स्वामी ने 11 पौधे भेंट किए। वहीं अपने विशेष दिवस को यादगार बनाने सामाजिक बंधु अपने साथ पौधे लाए और उन्हें रोपित किया।
विशेष दिवस पर लोगों ने किया पौधारोपण
पौधारोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि इस दौरान डॉ. रूपल शुक्ला, पूजा शर्मा, दीपांशु व्यास, सुकृति तिवारी, अतुल शुक्ला, शशि भूषण जोशी और अन्वी ने अपने विशेष दिवस के उपलक्ष्य पौधारोपण किया। इस दौरान डीईओ डीएस रघुवंशी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी, संयोजक नितेश बादर, संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, सहित समाजजन मौजूद थे।





















