भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म से ठगी मामले में मुंबई से स्काई लाइम कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

कटनी में विधायक संजय पाठक की फर्म से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने मुंबई से स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 1.16 करोड़ रुपये कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है।
भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म से ठगी मामले में मुंबई से स्काई लाइम कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की फर्म से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में रंगनाथ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुंबई से स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। वित्तीय जांच में यह बात सामने आई है कि ठगी की कुल रकम में से करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये इसी कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

अब तक नौ गिरफ्तारियां

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान मलिक (पिता महबूब अली, निवासी पालघर, महाराष्ट्र) तथा मो. अब्दुल जब्बार उर्फ साहिल (पिता अब्दुल गफ्फार, निवासी नाला सुपारा, पालघर वेस्ट, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के SNCU में आग: झुलसी नवजात बच्ची की मौत, दो की हालत गंभीर; फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

मास्टरमाइंड की तलाश में अंतरराज्यीय दबिश

पुलिस को आशंका है कि स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पीछे ठगी नेटवर्क का कोई मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) काम कर रहा है। मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।

‘दीपक यादव से कर रहे हैं पूछताछ’

पूर्व में ग्वालियर के सिपरी क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक यादव को पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस की विशेष टीमों को अन्य जिलों और राज्यों में रवाना किया गया है।

सिद्धार्थ राय, थाना प्रभारी, रंगनाथ नगर (कटनी)

ये भी पढ़ें: चार महीने से कौशाम्बी में कर रहे थे चोरी, प्रयागराज में बेचने जा रहे थे माल; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts