Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना: बीनागंज में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर, तेल की मची लूट

गुना के चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में वेयरहाउस के पास रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसा होते ही टैंकर से भारी मात्रा में रिफाइंड तेल सड़क और आसपास की नालियों में बहने लगा।
गुना: बीनागंज में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर, तेल की मची लूट
बीनागंज में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर

गुना। टैंकर पलटने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण हाथों में बाल्टी, डिब्बे, केन आदि लेकर मौके पर पहुंच गए। लोग टैंकर से बह रहे रिफाइंड ऑयल को बर्तनों में भरने लगे और बहता हुआ तेल लूटने की होड़ मच गई।

सड़क और नालियों में बहने लगा रिफाइंड 

हादसा होते ही टैंकर से भारी मात्रा में रिफाइंड तेल सड़क और आसपास की नालियों में बहने लगा। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में बहता हुआ तेल लूटने की होड़ मच गई।

/img/118/1787501950706

पुलिस ने भीड़ को हटाने का किया प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही बीनागंज पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने भीड़ को हटाने और तेल लूट रहे लोगों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों की बेकाबू भीड़ के आगे पुलिस की मशक्कत नाकाफी साबित हुई।

/img/118/1787501964477

क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया

पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बहते तेल को समेटने में जुटे रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया और यातायात बहाल किया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts