MP में कर्मचारियों को मिलेगी बंपर छुट्टियां, साल 2024 में 131 दिन रहेगा अवकाश, 234 दिन ही होगा कामकाज; नोटिफिकेशन जारी

- 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित, 131 दिन की छुट्टी में 52 रविवार और इतने ही शनिवार शामिल
Follow on Google News
MP में कर्मचारियों को मिलेगी बंपर छुट्टियां, साल 2024 में 131 दिन रहेगा अवकाश, 234 दिन ही होगा कामकाज; नोटिफिकेशन जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में साल 2024 में केवल 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार भी शामिल हैं। वहीं कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे, क्योंकि 6 से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में 9 दिन कार्यालय ही नहीं खुलेंगे। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।

23 सामान्य और 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित

राज्य शासन की ओर से साल 2024 के लिए सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में मनाए जाने वाले अवकाशों की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं। डॉ. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसका मतलब है कि इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं, जिनमें कोई 3 छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

इस प्रकार रहेगी छुट्टियां

  • 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
  • 24 फरवरी - संत रविदास जयंती
  • 8 मार्च - महाशिवरात्रि
  • 25 मार्च - होली
  • 29 मार्च - गुड फ्राइडे
  • 9 अप्रैल - गुड़ी पड़वा
  • 10 अप्रैल - चैती चांद
  • 11 अप्रैल - ईद-उल-फितर
  • 17 अप्रैल - रामनवमी
  • 10 मई - परशुराम जयंती 23 मई - बुद्ध पूर्णिमा
  • 17 जून - ईदुज्जहा
  • 17 जुलाई - मोहर्रम
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस 19 अगस्त - रक्षाबंधन
  • 26 अगस्त - जनमाष्टमी
  • 16 सितंबर - मिलाद-उन-नबी
  • 2 अक्टूबर - गांधी जयंती
  • 12 अक्टूबर - दशहरा
  • 17 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 31 अक्टूबर - दीपावली
  • 15 नवंबर - गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस
  • नोट : घोषित 16 सार्वजनिक अवकाशों में 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी छोड़ बाकी सामान्य अवकाश शामिल हैं।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1738429759435210859[/embed] ये भी पढ़ें-  MP में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मोहन कैबिनेट को हाईकमान से मिली हरी झंडी, दिल्ली में मोदी-शाह से हुई चर्चा मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts