Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें किस पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट

Follow on Google News
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें किस पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। पार्टी ने चौथी सूची जारी करते हुए 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। पार्टी ने प्रदेश की सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा सीट के टिकट में बदलाव किया है। दरअसल, पार्टी ने तीन बार में 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान किया था। लेकिन, इसके बाद से हो रहे विरोध, प्रदर्शन और बगावत के चलते अब पार्टी को पार्टी ने प्रत्याशियों को बदलने का फैसला लेना पड़ा।

इन सीटों पर बदले प्रत्याशी

कांग्रेस ने बुधवार को जारी की सूची में कांग्रेस ने मुरैना जिले की सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, नर्मदापुरम जिले की पिपरिया सीट से गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, उज्जैन जिले की बड़नगर सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और रतलाम जिले की जावरा सीट से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को मौका दिया है।

दो सीटों पर फंसा पेंज

बता दें कि पार्टी इससे पहले दूसरी सूची में 3 प्रत्याशी बदले थे। जिसमें नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव, शिवपुरी जिले की पिछोर और दतिया सीट शामिल हैं। इस प्रकार से कांग्रेस अब तक 7 प्रत्याशी बदल चुकी है। जबकि, अभी बैतूल जिले की आमला सीट और शिवपुरी में भी पेंच फंसा हुआ है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts