Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Election 2023 : बीजेपी ने दो सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें गुना और विदिशा में किसे बनाया प्रत्याशी

Follow on Google News
MP Election 2023 : बीजेपी ने दो सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें गुना और विदिशा में किसे बनाया प्रत्याशी
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बची दो सीटों पर भी रविवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। छठवीं लिस्ट जारी करते हुए विधानसभा क्षेत्र गुना में पन्नालाल शाक्य और विदिशा में मुकेश टंडन को प्रत्याशी बनाया है।

देखें लिस्ट...

भाजपा की 5 लिस्ट

इससे पहले भाजपा अपने उम्मीदवारों की पांच लिस्ट जारी कर 228 कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर चुकी थी।
  • पहली सूची : 17 अगस्त को जारी हुई पहली सूची में प्रदेश की 39 सीटों पर नामों का ऐलान किया गया था।
  • दूसरी सूची : 25 सितंबर को जारी हुई दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम थे।
  • तीसरी सूची : 26 सितंबर को जारी हुई तीसरी सूची में सिंगल प्रत्याशी का नाम था। इसमें छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को प्रत्याशी बनाया गया।
  • चौथी सूची : 9 अक्टूबर को जारी हुई चौथी सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया गया। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया।
  • पांचवीं सूची : 21 अक्टूबर को जारी हुई पांचवीं सूची में 92 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। विदिशा और गुना सीट को होल्ड पर रखा गया था।
ये भी पढ़ें- MP Election 2023 : BJP प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी, 92 सीटों पर नामों का ऐलान… दो सीटें होल्ड; अब तक 228 उम्मीदवार घोषित ये भी पढ़ें- BJP की चौथी लिस्ट जारी, 57 नाम शामिल, CM शिवराज और उनके 24 मंत्रियों को मिली टिकट, अब तक 136 नाम घोषित
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts