Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Election 2023 : BJP प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी, 92 सीटों पर नामों का ऐलान… दो सीटें होल्ड; अब तक 228 उम्मीदवार घोषित

Follow on Google News
MP Election 2023 : BJP प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी, 92 सीटों पर नामों का ऐलान… दो सीटें होल्ड; अब तक 228 उम्मीदवार घोषित
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 92 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। विदिशा और गुना सीट को होल्ड पर रखा गया है। इससे पहले भाजपा पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सूची में कुल 136 (39 + 39 + 1 + 57) नामों का ऐलान कर चुकी है। देखें लिस्ट...

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी नामों पर मुहर

दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की शाम करीब 6 बजे से देर रात 12 बजे तक बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बुलाई गई इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

भाजपा की चार लिस्ट

इससे पहले भाजपा अपने उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर 136 कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर चुकी है। अब तक जारी हुई सूची में 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिए हैं। पहली सूची : 17 अगस्त को जारी हुई पहली सूची में प्रदेश की 39 सीटों पर नामों का ऐलान किया गया था। दूसरी सूची : 25 सितंबर को जारी हुई दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम थे। तीसरी सूची : 26 सितंबर को जारी हुई तीसरी सूची में सिंगल प्रत्याशी का नाम था। इसमें छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को प्रत्याशी बनाया गया। चौथी सूची : 9 अक्टूबर को जारी हुई चौथी सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया गया। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया। ये भी पढ़ें- BJP की चौथी लिस्ट जारी, 57 नाम शामिल, CM शिवराज और उनके 24 मंत्रियों को मिली टिकट, अब तक 136 नाम घोषित
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts