Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Corona Update : पिछले 24 घंटे 43 नए संक्रमित मिले, इंदौर में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

MP Corona Update : पिछले 24 घंटे 43 नए संक्रमित मिले, इंदौर में सबसे ज्यादा मामले दर्ज
मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 54 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटे हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले

प्रदेश में गुरुवार को 13 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर में दर्ज किए गए हैं। बता दें कि यहां 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं बैतूल में 1, भोपाल में 7, गुना में 1, ग्वालियर में 2, नर्मदापुरम में 4, जबलपुर में 3, कटनी में 2, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 6, सीहोर में 1, उज्जैन में 2 संक्रमित मिले है।

संक्रमण दर बढ़ी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 7 हजार 169 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 243 हो गई है। संक्रमण दर 0.60% और रिकवरी रेट 98.70% स्थिर बनी हुई है।

MP में कुल वैक्सीनेशन ?

प्रदेश में गुरुवार को 7 हजार 926 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन 11 करोड़ 89 लाख 37 हजार 805 लोगों का हुआ है। ये भी पढ़ें- उज्जैन : आक्या और छिंगरी गांव के पास रेत की खदान धंसी, दो लोगों की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts