Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में कांग्रेस को एक बार फिर लगा झटका : दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने जॉइन की भाजपा, अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी की BJP में एंट्री

Follow on Google News
MP में कांग्रेस को एक बार फिर लगा झटका : दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने जॉइन की भाजपा, अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी की BJP में एंट्री
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विकेट गिरने के साथ ही बीजेपी में नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा। पन्ना के गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे ने सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। अलीराजपुर जिले में 6 बार सरपंच और 3 बार जनपद सदस्य रहे भील नेता कमरू भाई ने भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागर सिंह चौहान, सागर की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े मौजूद के सामने सदस्यता ली। https://twitter.com/psamachar1/status/1767083415805784455?s=20

कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं अरुणोदय चौबे

13 मई 1954 को जन्मे अरुणोदय चौबे कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। अरुणोदय चौबे ने 16 सितंबर 2022 को भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, लेकिन कमलनाथ ने मना लिया था। वे 1992-1997 में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष, 2003-2007 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। खुरई विधानसभा सीट से 2008 में कांग्रेस के टिकट पर लड़े और बीजेपी के भूपेंद्र सिंह को हराकर चुनाव जीता। विधानसभा चुनाव 2023 में भूपेंद्र सिंह ने इन्हें हरा दिया। 2018 में भी कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने फिर हरा दिया।

टिकट कटने के बाद से ही नाराज थे शिवदयाल बागरी

शिवदयाल बागरी साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर गुनौर से विधायक बने थे। कांग्रेस ने 2023 में उनका टिकट काटकर जीवन लाल सिद्धार्थ को दे दिया था। टिकट कटने के बाद से ही शिवदयाल नाराज चल रहे थे।

दो दिन पहले ही कई बड़े नेताओं ने छोड़ी थी कांग्रेस

दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और सतपाल पलिया ने भाजपा जॉइन कर ली। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे थे। ये भी पढ़ें- MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सांसद पचौरी और गजेंद्र राजूखेड़ी BJP में शामिल, संजय शुक्ला… विशाल पटेल और अर्जुन पलिया ने भी जॉइन की भाजपा 
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts