Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन : हाथों में खाद की बोरियां लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका

Follow on Google News
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन : हाथों में खाद की बोरियां लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र से पहले कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में एक बड़ा प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया। कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध और अनुसूचित जाति-जनजाति के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

गांधी प्रतिमा के सामने खाद की बोरी लेकर किया प्रदर्शन

पार्टी विधायक भोपाल में रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी चौराहे पर इकट्ठा हुए। सभी कांग्रेस विधायक शिवाजी प्रतिमा के पास ट्रैक्टर में सवार हुए खाद और फसल के दाम को लेकर विरोध जताया। विधायकों ने हाथ में खाद की बोरी रखकर आंदोलन किया, जिसके बाद सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विधानसभा के लिए निकले। हालांकि, ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने शिवाजी नगर चौराहे के पास ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस विधायक पैदल ही विधानसभा की ओर निकल लिए। विधानसभा पहुंचने के बाद कुछ देर बाद कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने खाद की बोरी लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। सदन में बोरी ले जाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इधर, गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद नहीं मिलने की वजह से परेशान है। 12 साल पहले जो सोयाबीन के दाम थे आज भी वही मिल रहे हैं। एक तो खाद नहीं मिल रहा, दूसरा ब्लैक में नकली खाद बेचा जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। पुलिस ने विधानसभा के आसपास बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts