VIDEO : कांग्रेस का SEBI के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से कांग्रेसियों को खदेड़ा; झांझ मंझीरे बजाते हुए आगे बढ़े कार्यकर्ता

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में हो रहीं कथित अनियमितताओं और सेबी चीफ से जुड़ी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड पर चढ़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई और उनको खदेड़ा गया। पानी के प्रेशर से दो कांग्रेस विधायक नीचे गिर गए।
कांग्रेस नेता हुए शामिल
प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने स्थानीय व्यापम चौराहे के पास मंच बनाया, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, लखन घनघोरिया, सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। https://x.com/psamachar1/status/1826558501071520125





















